ऑस्ट्रेलिया के दूल्हे ने मनावर की बेटी से रचाया ब्याह:बारात निकली तो देखते रह गए लोग

Updated on 19-12-2022 05:27 PM

मध्यप्रदेश के मनावर में इन दिनों एक शादी की चर्चा जमकर हो रही है। करीब 10 हजार किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया से एक युवक यहां की लड़की से शादी करने आया है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले ऐश हॉन्सचाईल्ड ने मनावर की तबस्सुम हुसैन से रविवार को निकाह कर लिया।

विदेशी दूल्हे को देखते रह गए लोग
तबस्सुम से शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया ऐश हांन्सचाइल्ड जब घोड़ी पर सवार होकर निकला, तो लोग इस विदेशी दूल्हे को देखते रह गए। ऐश ने सिर पर सेहरा बांध रखा था, साथ ही शेरवानी भी पहनी। बारात के दौरान दूल्हा बने ऐश भी बैंड बाजे की धुन पर नाचते नजर आए। बाराती बने रिश्तेदारों ने भी जमकर डांस किया। दूल्हे की मां जेनियर पैरी भी रास्तेभर थिरकती रही। वहीं दुल्हन की मां जुलुखा हुसैन की आंखों में खुशी के आंसू छलकते दिखे। पिता सादिक हुसैन रास्तेभर घोड़े को पकड़कर चलते रहे। दोनों भाई और दोस्त बारात में नाचते चल रहे थे।

दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार हुई। विदेशी दूल्हे के स्वागत को लेकर यहां के लोगों में बड़ा उत्साह दिखा। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब तबस्सुम पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं।

2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में की कोर्ट मैरिज
तबस्सुम के भाई रेहन हुसैन ने बताया कि ऐश हॉन्सचाईल्ड ने 2 अगस्त 2022 को तबस्सुम के साथ विदेश में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद ऐश हमारे परिवार से मिलने भारत आए। इस दौरान वे भारत की संस्कृति, खानपान और मेजबानी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने यहां पूरे रीति रिवाज से शादी करने का फैसला लिया था। ऐश अपनी मां जेनिफर पैरी के साथ मनावर आए है। तबस्सुम के परिवार में माता-पिता, तीन बहन और दो भाई हैं। इसमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं ऐश के परिवार में उनकी मां जेनिफर पैरी है।

दूल्हे ऐश को भाए पोहा-जलेबी और दाल-बाफले
ऑस्ट्रेलिया से आए ऐश ने बताया कि उन्हें निमाड़ का खाना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मुझे पोहा-जलेबी और दाल-बाफले बहुत अच्छे लगे। भारत में खाने का स्वाद काफी अच्छा है। बाकी भोजन का भी स्वाद लेंगे। ऐश ने कहा कि मैं बहुत सारे देशों में घुमा हूं। भारत में यह मेरी दूसरी यात्रा है। भारत सबसे जिंदादिल, रंग भरा और सबसे खूबसूरत देश है। उन्होंने कहा कि मनावर सबसे ज्यादा स्वागत और प्यार करने वाला शहर है।

तबस्सुम के पिता करते है साइकिल रिपेयरिंग
मनावर की पटेल कॉलोनी में रहने वाले लड़की के पिता सादिक हुसैन की बस स्टैंड पर छोटी सी साइकिल सुधारने की दुकान है। सादिक ने बताया कि साल 2016 में मप्र सरकार से तबस्सुम को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए 45 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। इसके सालभर बाद 2017​ में​​​​​​ तबस्सुम पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन चली गई। यहां साल 2020 में जर्मनी की एक कंपनी से उसे स्कॉलरशिप के रूप में करीब 74 लाख रुपए मिले। फिलहाल तबस्सुम इसी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

पढ़ाई के दौरान हुआ एक-दूसरे से प्यार
तबस्सुम ने बताया कि स्कॉलरशिप मिलने के बाद वो पढ़ाई के लिए ब्रिसबेन गई। ऐश और मैं दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ऐश सीनियर थे मैं उनकी जूनियर। पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हो गया। तबस्सुम ने कहा कि उनकी मां जुलुखा को लगा था कि मैं शादी नहीं करूंगी। लेकिन जैसे ही उन्हें ऐश के बारे में पता चला तो वो खुश हो गईं। फिर धीरे-धीरे बात परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंची और हमने शादी कर ली। तबस्सुम ने अपने प्यार का किस्सा सुनाते हुए कहा कि ऐश ने मुझे प्रपोज किया था। मैं उसको ना नहीं बोल पाई और हम एक हो गए।

ऐश ने ऑस्ट्रेलिया और भारत में बताया अंतर
 ऐश ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के कल्चर का अंतर बताया। उन्होंने कहा कि विदेश में हमें शादी की तैयारी खुद करना पड़ती है। लेकिन भारत में रिश्तेदार मिलकर पूरी तैयारी कर लेते हैं। विदेश में हमें शादी के दौरान आराम नहीं मिलता। वहीं भारत में दूल्हा-दुल्हन को बहुत आराम मिलता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों देशों का अपना अलग महत्व है। शादी के बाद दोनों 21 दिसंबर को वापस लौट जाएंगे।

रिटायरमेंट के बाद बकरी पालने का प्लान
ऐश और तबस्सुम ने बताया कि हमने तय कर लिया है रिटायरमेंट के बाद भारत में ही रहेंगे। यहां खेती और बकरी को पालने का काम करेंगे। दोनों अभी विदेश में पीएचडी कर रहे हैं। पढाई पूरी होने के बाद 2 साल के लिए ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.