नागपुर की पिच को लेकर ICC की शरण में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, भारत की कर रहा शिकायत

Updated on 09-02-2023 06:57 PM
नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के लिए टॉस हो चुका है लेकिन पिच को लेकर बवाल है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टॉस होने के बाद पिच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नागपुर टेस्ट के पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी साइमन ओडोनेल खराब बता रहे हैं और इसको लेकर उन्होंने आईसीसी के पास इसकी शिकायत कर इसमें दखल देने की मांग उठाई है।

नागपुर के जामथा स्थित वीसीए स्टेडियम से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं थी कि पूरी पिच पर पानी डाला गया, उसके बाद रोलर चलाया गया, और फिर बाएं हाथ के बल्लेबाज के पैर के पास और ज्यादा पानी डाला गया। इस घटना को देखकर साइमन ओडोनेल ने आईसीसी से मांग की है नागपुर के पिच पर वह अपना दखल दें।
    साइमन ने कहा, 'आईसीसी को इसमें कदम उठाना चाहिए और इसके बारे में कुछ करना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि पिच सही नहीं है, तो मैच में आईसीसी रेफरी होगा और आईसीसी इस मैच को देखेगा।'
    सिर्फ साइमन ओडोनेल ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जेसन गिलेस्पी ने कहा, 'भारत अपने घरेलू फायदे के हिसाब से पिच को आकार दे रहा है। भारतीय क्यूरेटर भारत के लिए एक फायदा होने का रास्ता देख रहे हैं।'

    हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर की जा रही सभी शिकायतों को खारिज कर दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय स्पिनरों के लिए तैयार की गई पिचों के बारे में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया।

    रोहित ने मैच को लेकर कहा कि, उन्हें जो भी विकेट मिले हैं, उन्हें खेलना होगा, ठीक वैसे ही जैसे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करती है। रोहित ने कहा, 'छेड़छाड़ वाली पिच? पिच के बारे में ज्यादा चिंता न करें। पिछली सीरीज में हम यहां खेले थे। काफी कुछ बोला गया था पिचों के बारे में, सभी 22 क्रिकेटर जो खेलने जा रहे हैं, वे सभी टॉप क्लास क्रिकेटर हैं। इसलिए पिच के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.