ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का आरोप- भारत ने चुनावी कवरेज से रोका:अमेरिका बोला- हम राय नहीं देंगे

Updated on 26-04-2024 01:58 PM

भारत में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को चुनाव कवर करने की इजाजत न मिलने के मामले में अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि भारत किसे देश में रहने की इजाजत देता है यह उसका अपना फैसला है।

दरअसल, पाकिस्तान के एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले पर अमेरिका का पक्ष पूछा। इस पर वेदांत पटेल ने कहा, "भारत की वीजा पॉलिसी पर बात करने और फैसले लेने के लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है। यह ऐसा विषय नहीं है जिस पर हम यहां बैठकर अपनी राय दें।"

अमेरिका बोला- लोकतंत्र में प्रेस की आजादी बेहद अहम
अमेरिका ने कहा, "हम सभी देशों के सामने प्रेस की आजादी को लेकर अपना पक्ष रख चुके हैं। लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता बेहद अहम है। इसी वजह से हम रोज यह प्रेस ब्रीफिंग करते हैं, लेकिन भारत के मसले पर वहां के लोग बेहतर जवाब दे सकते हैं।"

इसके अलावा वेदांत पटेल ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ी जांच रिपोर्ट पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दरअसल, 3 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के ABC न्यूज कंपनी की पत्रकार अवनी डिऐज ने आरोप लगाया था कि उन्हें भारत में चुनाव की कवरेज की इजाजत नहीं दी गई। साथ ही देश छोड़कर जाने के लिए भी मजबूर किया गया। अवनी 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग के दिन ही भारत छोड़कर जा चुकी हैं।

निज्जर की हत्या पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार की रिपोर्ट भारत में बैन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवनी वही पत्रकार हैं, जिन्होंने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के खिलाफ एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। यूट्यूब पर मौजूद इस रिपोर्ट को भारत सरकार ने देश में बैन कर दिया गया था।

अवनी ने अपने एक पॉडकास्ट 'लुकिंग फॉर मोदी' में बताया था कि भारत सरकार ने उनके वीजा परमिट को यह कहकर आगे नहीं बढ़ाया गया कि उनकी रिपोर्ट्स ने लाइन क्रॉस की है। हालांकि,भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने अवनी के दावों को खारिज कर दिया था।

'ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया'
उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने भारत में रहते हुए वीजा नियमों का पालन नहीं किया। इसके बावजूद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका वीजा परमिट बढ़ा दिया जाएगा। अवनी ने जो दावा किया है कि उसे चुनाव की कवरेज की इजाजत नहीं मिली, वो गलत है।

सरकारी सूत्रों ने बताया था कि बूथ के बाहर चुनावी एक्टीविटीज कवर करने के लिए सभी पत्रकारों को इजाजत है। वहीं पोलिंग बूथ या काउंटिंग स्टेशन से कवरेज के लिए परमिट की जरूरत होती है। वीजा की प्रक्रिया के बीच में यह परमिट जारी नहीं किया जा सकता।"

20 विदेशी पत्रकारों ने विरोध किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवनी पिछले ढाई साल से भारत में काम कर रही थीं। मामला सामने आने के बाद 20 विदेश पत्रकारों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अवनी के देश छोड़ने का विरोध किया है। अवनी डिऐज दूसरी विदेशी पत्रकार हैं, जो पिछले 3 महीनों के अंदर भारत छोड़कर गई हैं।

इससे पहले फरवरी में फ्रांस की एक पत्रकार वेनेसा डोनियाक पर भारत विरोधी रिपोर्टिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनसे पूछा था कि उनका ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) का स्टेटस रद्द क्यों न किया जाए। भारत छोड़ने के बाद वेनेसा ने आरोप लगाया था कि सरकार ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.