ऑस्ट्रेलियाई बैटर वॉर्नर का टेस्ट-वनडे से संन्यास बोले- जरूरत पड़ी तो चैंपियंस ट्रॉफी में मौजूद रहूंगा

Updated on 01-01-2024 02:23 PM

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। वॉर्नर के वनडे से संन्यास लेने की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी ऑफिशियल आईडी से की।

वॉर्नर ने सोमवार 1 जनवरी को सिडनी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल होते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था, जो मैंने वनडे कप के दौरान कहा था। वनडे वर्ल्ड कप भारत में जीतना बड़ी उपलब्धि है।

'मैं आज उस फॉर्मट से संन्यास लेने का फैसला लूंगा, जो मुझे दुनियाभर में अन्य लीगों में खेलने की अनुमति देता है और वनडे टीम को थोड़ा आगे बढ़ने में मदद करता है। मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है। अगर मैं दो साल के समय में अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और उन्हें किसी की जरूरत है तो मैं मौजूद रहूंगा।'

टी-20 पर करेंगे फोकस
वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट से संन्यास की घोषणा टी-20 पर ध्यान लगाने के लिए की है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वह ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए कम से कम चार मैच खेलेंगे। इसके बाद वह ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। ILT20 लीग में खेलने के लिए उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी के लिए अनुरोध किया है। इसमें दुबई टीम का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा।

वॉर्नर वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर थे
भारत में पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के खेले 11 मैचों में 48.63 की औसत से 535 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 108.29 रहा। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए।\

2011 में की थी टेस्ट करियर की शुरुआत
डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में की था। उन्होंने अब तक खेले 111 टेस्ट मैचों में 44.58 की औसत से 8695 रन बनाए। इसमें 26 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।

वनडे में करीब 45 की औसत से रन बनाए
वॉर्नर ने वनडे में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में 2009 में की थी। उन्होंने वनडे में आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अब तक खेले 161 वनडे मैचों में 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।

वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। वहीं, वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने में रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.