आखिरी बॉल पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टी-20 : टिम डेविड ने 10 बॉल पर 31 रन बनाए

Updated on 22-02-2024 01:57 PM

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी 3 बॉल पर टीम को 12 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ने एक सिक्स जड़ा और फिर 2 रन ले लिए। आखिरी बॉल पर 4 रन की जरूरत थी, डेविड ने चौका लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी।

वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत
फिल एलन और डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5 ही ओवर में टीम का स्कोर 60 रन तक पहुंचा दिया। छठे ओवर में फिन एलन 17 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हो गए।

कॉन्वे ने फिर रचिन रवींद्र के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने फिफ्टी लगाई और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। कॉन्वे 63 और रचिन 68 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने 113 रन की पार्टनरशिप की।

फिलिप्स-चापमन ने 200 के पार पहुंचाया
3 विकेट गिरने के बाद मार्क चापमन ने 18 और ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। दोनों आखिर तक नॉटआउट रहे और टीम ने 215 रन का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया। एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड को कोई सफलता नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने हेड का विकेट जल्दी गंवाया
216 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने चौथे ही ओवर में ट्रैविस हेड का विकेट गंवा दिया। हेड 15 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद डेविड वॉर्नर ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। लेकिन वह 32 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान मिचेल मार्श ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 42 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। मैक्सवेल 25 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद जोश इंग्लिश ने 20 बॉल पर 20 रन बनाए।

मार्श-डेविड ने जिताया
ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 19 बॉल पर 44 रन की जरूरत थी। एक समय तक टीम को 8 बॉल पर 28 रन की जरूरत पड़ी। यहां टिम डेविड ने एडम मिल्न के खिलाफ 2 लगातार सिक्स लगा दिए। अब 6 बॉल पर टीम को 16 रन चाहिए, अगली 3 बॉल पर टिम साउदी ने 4 ही रन दिए।

आखिरी 3 बॉल पर 12 रन चाहिए, यहां टिम डेविड ने सिक्स लगा दिया। अगली बॉल पर डेविड ने 2 रन लिए, अब एक बॉल पर 4 रन की जरूरत। साउदी ने मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ बॉल फेंकी, डेविड ने मिड-विकेट पर चौका लगाया और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

मार्श प्लेयर ऑफ द मैच
मिचेल मार्श 44 बॉल पर 72 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं डेविड ने 10 बॉल पर 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट एडम मिल्न और लॉकी फर्ग्यूसन को भी मिला।

पहले टी-20 में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 टी-20 की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 23 और तीसरा मुकाबला 25 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.