ऑस्ट्रेलिया का नहीं छूटेगा रोहित सेना से पीछा, यहां भारत लगातार दूसरी बार खेलेगा WTC Final

Updated on 13-03-2023 10:22 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है। यह मैच तो ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन इस मैच के खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह हुआ है, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले की वजह से। क्राइस्टचर्च में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है।


फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया की टक्कर

भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से ही टकराएगी। भारत के खिलाफ इंदौर में हुए मुकाबले को अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। दूसरे स्थान के लिए भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर थी। भारत अहमदाबाद टेस्ट जीतकर सीधा फाइनल का टिकट पा सकता था। इसके अलावा श्रीलंका और न्यूजीलैंड का एक मैच ड्रॉ भी होता तो भारत को फाइनल में जगह मिलती।
    पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हरा ही दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो गई। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2019-2021 आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी।

    कब होगा फाइनल WTC फाइनल

    ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का टॉप पर रहना ही पक्का हो गया है। भारतीय टीम दूसरे नंबर पर फिनिश करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान अहमदाबाद टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 18 मुकाबले खेले थे। इसमें उसे 11 जीत और 3 ही हार मिली। दो हार तो भारत के खिलाफ उसे बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ही मिली है। भारत ने 17 मैच में 10 जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की टीम को 5 हार मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। अब अहमदाबाद टेस्ट भी ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.