वनडे में ऑस्ट्रेलिया बदल देगा आधी टीम, इन 6 खिलाड़ियों से भारत को बचकर रहना होगा

Updated on 15-03-2023 09:54 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म हो गई है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2-1 से जीत दर्ज की। टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। यहां टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर ऑस्ट्रेलियाई पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। आखिरी टेस्ट में शतक जड़ने वाले उस्मान ख्वाजा नहीं दिखेंगे तो ग्लेन मैक्सवेल सहित कई तूफानी प्लेयर्स मैदान पर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाते नजर आ सकते हैं।

खब्बू ओपनर डेविड वॉर्नर भी करेंगे वापसी

टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने वाने डेविड वॉर्नर की वापसी होगी। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। भारत में क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है और लगभग हर गेंदबाज का सामना कर चुका है। वॉर्नर टीम इंडिया की हर मजबूती कमजोरी से परिचित हैं।

​360 डिग्री बल्लेबाज हैं ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि यह 360 डिग्री बल्लेबाज अपने लय में नहीं दिखे। ऊंचे-ऊंचे शॉट्स खेलने में माहिर मैक्सवेल की खासियत है कि वह किसी भी गेंदबाज पर हावी होकर खेलते हैं। अपने स्पिन से भी टीम इंडिया की परीक्षा लेंगे।

​हर क्रम पर बैटिंग करने में माहिर मिशेल मार्श


शॉन मार्श के धाकड़ ऑलराउंडर भाई मिशेल मार्श विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। अगर वह मैदान पर टिक गए तो टीम इंडिया को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में हर किसी ने देखा वह क्या करने की क्षमता रखते हैं।

​ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस

मैक्सी और मिशेल मार्श की तरह मार्कस स्टॉयनिस भी ऑलराउंडर हैं। वह उन्हीं की तरह खतरनाक अंदाज में बैटिंग भी करते हैं। स्लॉग ओवर्स के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में उन्हें शामिल किया जाता है। टीम इंडिया को न केवल उन्हें जल्दी आउट करना होगा, बल्कि उनकी तेज गेंदबाजी से भी बचकर रहना होगा।

हाईआर्म एक्शन वाले तूफानी बॉलर सीन एबॉट

लंबे कद के सीन एबॉट अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। वह बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। हालांकि, देखना होगा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग इलवेन में शामिल करता है या नहीं।

फिरकी के माहिर एडम जम्पा

2016 में इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाला युवा अब सबसे खतरनाक स्पिनरों में शामिल हो गया है। उसकी बलखाती गेंदों पर विराट कोहली जैसा माहिर खिलाड़ी कई बार गच्चा खा चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी की तुलना महान स्पिनर शेन वॉर्न से होती रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.