तब दो रन से हारा था ऑस्ट्रेलिया, 18 साल पुराना जख्म, 281 रन बनाते ही इतिहास रच जाएंगे कंगारू

Updated on 20-06-2023 08:41 PM
बर्मिंघम: बहुप्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आज आखिरी दिन है। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन की दरकार है तो इंग्लैंड को सात विकेट और निकालने हैं।ऑस्ट्रेलिया को मेजबान इंग्लैंड ने चौथे दिन 281 रन का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 107 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा (34) और नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड (13) नाबाद लौटे हैं। इससे पहले ओपनिंग स्टैंड के लिए 61 रन की साझेदारी करने के बाद डेविड वार्नर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन ने तेज शुरुआत की, लेकिन 13 रन के निजी स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपके गए। ब्रॉड ने स्टीव स्मिथ को आउट कर कंगारुओं को संकट में डाल दिया।
तब दो रन से हारे थे
एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट में जीत के लिए 282 रन की जरूरत थी और उसकी टीम 2 रन से वह मैच हार गई थी। इस बार उसे 281 रन की जरूरत है। वैसे भी अगर ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन में 281 रन का पीछा करता है, तो यह डॉन ब्रैडमैन के दिनों के बाद से एशेज टेस्ट में उसका सबसे सफल लक्ष्य होगा।

अब तक मैच में क्या-क्या हुआ?
इंग्लैंड के पहली पारी के आठ विकेट पर 393 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन टी-ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने 80 रन देकर चार और कप्तान पैट कमिंस ने 63 रन देकर चार विकेट लिए। इनकी उम्दा बोलिंग की बदौलत इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहा। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (46 रन, 55 गेंद) और हैरी ब्रुक (46 रन, 52 गेंद) ने तेज गति से रन जोड़े। कप्तान बेन स्टोक्स ने भी केवल 66 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। ओली रॉबिन्सन ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने नौवें विकेट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड (10*) के साथ 27 रन जोड़े। जेम्स एंडरसन ने 14 गेंद पर 12 रन बनाकर टीम को 270 रन के पार पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.