ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंदा

Updated on 26-10-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड शतक के बाद गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे जीत अपने नाम कर ली। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार रात नीदरलैंड्स की टीम 400 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 90 रन पर सिमट गई, इस तरह उसके नाम 309 रन की शर्मनाक हार दर्ज हो गई। यह वनडे इंटरनेशनल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है, इससे पहले भारत ने 15 जनवरी 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को 317 रन से हराया था। इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के सबसे तेज शतक और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप शतक के बूते निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में स्पिनर एडम जम्पा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। पिछले तीन मैच से वह चार-चार विकेट चटका रहे हैं।

वर्ल्ड कप इतिहास की पांच सबसे बड़ी जीत
  • ऑस्ट्रेलिया- 309 रन vs नीदरलैंड्स, दिल्ली, 2023
  • ऑस्ट्रेलिया- 275 रन VS अफगानिस्तान, पर्थ 2015
  • इंडिया- 257 रन VS बरमुडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
  • साउथ अफ्रीका- 257 रन VS वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
  • ऑस्ट्रेलिया- 256 रन VS नमीबिया, पोस्टरफूर्म 2003
ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत
वर्ल्ड कप में शुरुआती दो मैच गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब जीत के रथ पर सवार हो चुकी है। पहले साउथ अफ्रीका और फिर भारत से हारने के बाद श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ कंगारुओं ने विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर टीम अब चौथे नंबर पर भी पहुंच गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.