और कितना गिरोगे... फूट फूट कर रोये थे स्मिथ, Virat Kohli ने बचाई थी इज्जत

Updated on 10-02-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: बात 2018 की है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग की। सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने गेंद को सैंडपेपर से रगड़ा। गेंद रिवर्स स्विंग हो, इसलिए बेनक्रॉफ्ट ने ऐसा किया। इसका वीडियो लाइव मैच में चल गया। स्टेडियम पर लगी स्क्रीन पर भी दिखा कि बेनक्रॉफ्ट गेंद को किसी पीली चीज से रगड़ रहे हैं। मैच के बाद तब के ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ बेनक्रॉफ्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने मीडिया के साथ माना कि गेंद को टेंपर करने की कोशिश की थी।

रोने लगे थे स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ को भी बॉल टेंपरिंग के बारे में जानकारी थी। इसमें टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर भी शामिल थे। दोनों को 12-12 महीने के लिए बैन कर दिया गया। इसके साथ ही बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। यहां वह किसी से नजर भी नहीं मिला पा रहे थे। बात करते करते वह फूट फूट कर रोने लगे। बैन के बाद 2019 में स्टीव स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। लेकिन मैच के दौरान फैंस स्मिथ के साथ ही वॉर्नर को खूब परेशान कर रहे थे। फील्डिंग करने के दौरान उन्हें बार-बार बॉल टेंपरिंग की बात याद दिलाई जाती थी।

विराट ने बचाई थी इज्जत

2019 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हो रहा था और क्रीज पर स्टीव स्मिथ थे। फील्डिंग करने के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक स्मिथ को चिढ़ा रहे थे। वह बार-बार उन्हें बॉल टेंपरिंग की बात याद दिला रहे थे। इस समय क्रीज पर थे उस समय के भारतीय कप्तान विराट कोहली। विराट ने इशारों में दर्शकों से पूछा कि क्या कर रहे हो। इसके साथ ही लोगों से स्मिथ का हौसला बढ़ाने के लिए भी बोला। इसके लिए आईसीसी ने विराट कोहली को सम्मानित भी किया था। उन्हें उस साल का आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.