हाथ पर गुदवाया 'अतुल की गुर्जरी', दिल में रची थी मौत की साजिश! मेरठ की दामिनी के टैटू ने खोला नया राज

Updated on 20-07-2026 01:31 PM
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दामिनी के उल्टे हाथ पर लिखा हुआ 'अतुल की गुर्जरी' टैटू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं कि जिस पति का नाम उसने अपने हाथ पर हमेशा के लिए गुदवाया था, उसी की हत्या की साजिश रचने का आरोप अब उसी पर है।

पुलिस जांच के अनुसार, दामिनी पर आरोप है कि उसने अपने ड्राइवर प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति अतुल की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि इस साजिश के तहत अतुल को सांप से कटवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले के खुलासे के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


टैटू की तस्‍वीर आने से चर्चा शुरू

इधर, जैसे ही दामिनी के हाथ पर बने टैटू की तस्वीर सामने आई, लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। टैटू में लिखा अतुल की गुर्जरी इस बात का प्रतीक माना जा रहा था कि वह अपने पति से बेहद प्रेम करती है। लेकिन हत्या के आरोप सामने आने के बाद यही टैटू अब सवालों के घेरे में आ गया है।


लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर टैटू को प्रेम, विश्वास और रिश्ते की पहचान माना जाता है, लेकिन इस मामले में तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि हाथ पर पति का नाम गुदवाने वाली महिला ने अपने ही पति की हत्या की साजिश कैसे रच डाली।


पुलिस कर रही वैज्ञानिक जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वैज्ञानिक व तकनीकी जांच के आधार पर विवेचना आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई तथा इसमें किस-किस की भूमिका रही।यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला टैटू है, तो दूसरी ओर उसी पति की हत्या का आरोप। इस विरोधाभास ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.