व्हिस्की की बोतल में 20 करोड़ की कोकीन घोलकर तस्करी की कोशिश नाकाम, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ाया यात्री

Updated on 25-11-2022 04:29 PM

 मुंबई

शराब की 2 बोतलों में कोकीन घोलकर भारत लाने की तस्करों की कोशिश विफल कर दी गई है। मुंबई हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार को एक यात्री के पास से इन बोतलों को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि बोतलों समेत इस कोकीन का वजन साढ़े तीन किलो है। इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI अधिकारी ने कहा, 'अदीस अबाबा से होकर लागोस से मुंबई आए एक यात्री के पास से बोतलें जब्त की गईं। खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला था कि एक यात्री देश में कुछ नशीले पदार्थ की तस्करी की कोशिश में है। इस आधार पर उसके सामान की तलाशी लिए जाने के दौरान इसका खुलासा हुआ।'

'बेहद चतुराई से घोली गई'
डीआरआई के मुताबिक, ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए बोतलों के अंदर तरल पदार्थ का परीक्षण करने पर कोकीन होने का पता चला। बोतलों में कोकीन को चतुराई से घोला गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद कठिन हो गया था। डीआरआई ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है, ताकि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का पता लगाया जा सके।

20 लाख रुपये की नशीली दवा बरामद
वहीं, पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस के साथ मिलकर बालुरघाट में मादक पदार्थों के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा याबा की  8,000 गोलियां जब्त की है। सीनियर अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी ​​की मादक पदार्थ रोधी इकाई ने दक्षिण दिनाजपुर खुफिया विभाग के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में छापा मारा और बालुरघाट बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.