युवती को किडनैप करने का प्रयास:विरोध किया तो लात-घूसों से पीटा, शोर मचाया तो भागा, अस्पताल मां का इलाज कराने आई थी

Updated on 23-12-2022 05:17 PM

ग्वालियर में मां का उपचार कराने आई युवती को एक मनचले ने जबरन किडनैप कर ले जाने का प्रयास किया और जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कमलाराजा अस्पताल की है। घटना का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी उसका चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी देकर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चेहरे पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

शिवपुरी के सतनवाड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने थाने पहुचकर शिकायत की है कि बुधवार को वह अपनी मां का उपचार कराने के लिए कमलाराजा हॉस्पिटल आईं थी। यहां पर उसे इस्ट्राग्राम फ्रेण्ड राज यादव मिला। जो जबरन उसे खींचकर किडनैप ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपना नाम राज यादव बताया और उससे शादी की कहने लगा। साथ ही बताया कि वह इंस्ट्राग्राम पर आंशू यादव के नाम से उसका दोस्त है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात-घूसों से बेरहमी से पीटा साथ ही धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके चेहरे तेजाब फेककर चेहरा बिगाड़ देगा। इसके बाद आरोपी छेड़छाड़ करने लगा उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी को जल्द पकड़ने की कहीं बात

कंपू थाने के सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि थाने पर आकार एक युवती ने शिकायत कर बताया था कि वह बीते रोज अपनी मां का इलाज कराने कमलाराजा अस्पताल आई थी उसी दौरान उसका इंस्टाग्राम फ्रेंड आया और जबरन उसको अपने साथ ले जाने लगा जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो वह भाग निकला पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.