सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हमले:इराक से दागे गए रॉकेट्स, ईरान समर्थित कातिब हिजबुल्लाह पर आरोप

Updated on 22-04-2024 01:47 PM

इजराइल- ईरान में चल रहे तनाव के बीच रविवार रात सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हमले हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला इराक से किया गया। इराक की सिक्योरिटी फोर्सेस के मुताबिक अमेरिका के मिलिट्री बेस पर निनेवेह इलाके से 5 रॉकेट दागे गए

फिलहाल हमला करने वालों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हमले का आरोप इराक में ईरान समर्थित समूह कातिब हिजबुल्लाह पर है, जो इराक से अमेरिकी फौज को बाहर करना चाहता है।

हाल ही में इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मांग की थी कि वो इराक से अपनी फौज को निकाल लें।

ट्रक से रॉकेट लॉन्च किए गए
इराक के मिलिट्री अधिकारियों के मुताबिक, सीरिया से इराक के शहर जुम्मार में एक छोटे ट्रक से रॉकेट लॉन्च किए गए। इस दौरान जिस ट्रक पर रॉकेट लॉन्चर रखा हुआ था उसमें भी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के दौरान इराक में कुछ फाइटर जेट्स दिखाई दिए थे।

ऐसे में ये माना जा रहा है कि हमले के बाद अमेरिका ने ट्रक पर कार्रवाई की है। जिसके बाद पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हालांकि, इराक की सिक्योरिटी फोर्सेस ने अमेरिका के कार्रवाई करने वाली बात पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

मिडिल ईस्ट के फिर अस्थिर होने का डर
सीरिया में अमेरिका के ठिकानों पर हमला उस वक्त हुआ है जब हाल ही में ईरान ने इजराइल और फिर इजराइल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसकी शुरुआत सीरिया में ईरान के ठिकानों पर हुए इजराइल के हमलों से हुई थी।

ईरान और इजराइल ने आपस में स्ट्राइक की है, पर इससे ईरान और पश्चिमी देशों के बीच टकराव का अंत नहीं समझा जाना चाहिए। ईरान और इजराइल आपस में न लड़कर फिर से इराक और सीरिया में एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाएंगे और जवाबदेही भी नहीं लेंगे।

ऐसी स्थिति जनवरी 2020 में अमेरिका और ईरान के बीच भी हो गई थी। जब ईरान का टॉप जनरल कासिम सुलेमानी बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी की ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया था। सुलेमानी पर इराक जंग के वक्त ईरान के बाहर मिलिट्री और इंटेलिजेंस ऑपरेशन चलाने के आरोप थे।

कौन है कातिब हिजबुल्लाह
कातिब हिजबुल्लाह एक कट्टरपंथी इराकी शिया संगठन है। इसकी शुरुआत 2003 में अमेरिका और ब्रिटेन के इराक पर हमले के बाद कई ईरानी समर्थक समूहों के बीच एक संगठन के तौर पर हुई थी। इस समूह की स्थापना जमाल जाफर अल-इब्राहिम ने की थी, जिसे अबू महदी अल-मुहांडिस के नाम से जाना जाता है।

इस समूह ने 2003 से 2011 तक इराक युद्ध के वक्त गठबंधन सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसके अलावा यह समूह इराक युद्ध (2013-2017) और सीरियाई गृहयुद्ध (2011-वर्तमान) में सक्रिय रहा है। 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने तक समूह की कमान अबू महदी अल-मुहांडिस के पास थी।

इसके बाद मुहांडिस की जगह अब्दुल अजीज अल-मुहम्मदावी (अबू फदक) को पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) का नया नेता नियुक्त किया गया। कातिब हिजबुल्लाह का लक्ष्य इराक में ईरान समर्थित एक समानांतर सरकार की स्थापना करना और अमेरिका को अपने देश से बाहर निकालना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.