लंदन पर कर दो हमला... पुतिन के सहयोगी की खतरनाक मांग, क्या हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध?

Updated on 13-02-2023 06:32 PM
मॉस्को: रूस यूक्रेन का युद्ध लगभग एक साल से जारी है, लेकिन अभी भी यह किसी अंजाम पर नहीं पहुंच सका है। रूस और यूक्रेन दोनों को ही इस युद्ध में भारी नुकसान हुआ है। इस एक साल में कई बार परमाणु युद्ध की धमकी भी देखने को मिली है। लेकिन अब पुतिन के एक करीबी ने ब्रिटेन पर हमला करने की मांग की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर सहयोगी और एक सरकारी टेलीविजन के होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले, पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए लंदन पर हमले का आह्वान किया।
अपने शो में सोलोविओव ने पूछा, 'क्या हम लंदन पर हमला नहीं कर सकते? समस्या क्या है?'। ट्विटर पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने इसे अंग्रेजी सबटाइटल के साथ शेयर किया गया है। सोलोविओव ने कहा, 'मैं ये नहीं कह रहा कि पूरे लंदन पर हमला किया जाए, सिर्फ मिलिट्री टार्गेट पर। संसद पर भी हमला हो।' हालांकि उन्होंने इसके साथ ही यह आशंका भी जताई कि ऐसा होने पर पश्चिमी देश यूक्रेन की और मदद करेंगे।

हमला किया तो क्या होगा?

उन्होंने आगे कहा, 'ठीक है, अगर हम हमला करते हैं तो वह क्या करेंगे। यूक्रेन को वह और विमान देंगे, जिससे वह रूस के काफी अंदर तक हमला कर सकें। कोई बात नहीं हैं, वैसे भी वह क्रीमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानते।' उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'अब आपको यह तय करना है कि रूस आपके लिए क्या है।' उन्होंने कहा कि जो लोग रूस के हिस्सों को नहीं मानते उस हिसाब से हम इंग्लैंड को नहीं मानते, फ्रांस और जर्मनी को भी नहीं मानते।

हमला करने की जरूरत

उन्होंने मांग की है कि अब हमले को यूक्रेन के आगे भी बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा , 'नाजी विचारधारा वाले देश रूस के खिलाफ इकट्ठा हो गए हैं। अब इस मुद्दे पर गंभीर होने की जरूरत है। क्या आपको ऐसा लगता है कि कोई रेड लाइन नहीं है। चलिए उन्हें दिखाते हैं कि ऐसा नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि हम स्ट्राइक करें।' इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सैनिकों के मरने की संख्या फरवरी के पहले हफ्ते में अब तक सबसे ज्यादा है। यूक्रेन के डेटा के मुताबिक 824 रूसी सैनिक फरवरी महीने में हर रोज मर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.