हॉकी-डंडों से महिला जनपद सदस्य पर हमला:बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा; पुलिस में शिकायत करने पर मारपीट

Updated on 13-12-2022 05:18 PM

मध्यप्रदेश के छतरपुर में महिला जनपद सदस्य को घर में घुसकर पीटा गया। आरोपी डंडे और हॉकी स्टिक लेकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनपद सदस्य की बहू और बेटों से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित भगवती राय छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद के वार्ड क्रमांक 10 से सदस्य है। भगवती राय का आरोप है कि 9 दिसंबर को आरोपियों ने उसे और पति को रास्ते में रोककर मारपीट की थी। साथ ही 20 हजार रुपए भी लूट लिए थे। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी। उस समय पुलिस ने लूट की धारा न लगाकर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे आरोपी
पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत से बौखलाए आरोपियों ने हथियारबंद होकर रविवार शाम को मेरे घर पर हमला कर दिया। आरोपी दरवाजे तोड़कर घर में घुसे। यहां मुझे, मेरी बहुओं, बेटों और पति के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिए। वीडियो में नजर आ रहा है कि 3 लोगों के हाथ में डंडे और हॉकी स्टिक है। वे महिलाओं से मारपीट कर रहे हैं।

थाने जाने पर रास्ते में रोककर धमकाया
पीड़ित महिला ने बताया कि जब हम मारपीट की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तब भी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार दूसरे रास्ते से सीधे छतरपुर जिला मुख्यालय शिकायत करने आया। जहां से उन्हें महिला थाने भेज दिया गया जहां उन्होंने मामले की शिकायत की।

जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस के पास वह नामजद आरोपियों की शिकायत करने पहुंची तो किसी ने मदद नहीं की। आरोपी मुझे निर्वस्त्र करना चाहते थे। वे मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। सोमवार को मैंने जिला मुख्यालय में एसपी को आपबीती बताई। महिला थाने में एक शिकायती आवेदन दिया और आरोपी प्रशांत पटेरिया, राहुल पटेरिया औरप संदीप पटेरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी याकूब खान ने बताया कि पूर्व मे हुई रिपोर्ट FIR में 2 लोग राहुल पटेरिया और प्रशांत पटेरिया थे। रविवार को हुई मारपीट के मामले में राहुल, प्रशांत सहित कुलदीप पटेरिया कुल 3 के खिलाफ FIR है। जिसमें से 2 आरोपियों राहुल पटेरिया और प्रशांत पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी कुलदीप पटेरिया अब भी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीनों आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पहली FIR 9 दिसंबर को हुई थी। दूसरी FIR 11 दिसंबर को हुई है। दोबारा हुई FIR में पूर्व की FIR की धाराएं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.