यूपी में गरमाएगा माहौल, लखनऊ और दिल्ली के बीच महामुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Updated on 01-04-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान की भूमिका से हटने के बाद अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल अब खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे और इसके लिए वह एक बार फिर आईपीएल के मंच का इस्तेमाल करना चाहेंगे। आईपीएल में राहुल का बल्ला खूब बोलता है और इस सीजन भी वह अपने अंदर की आग से लोगों को परिचय कराना चाहेंगे। इसके लिए सबसे पहला मौका आज यानी 1 अप्रैल को मिलेगा जब उनके नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।
राहुल की कप्तानी में पिछले सीजन सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम अपने प्रमुख हथियार यानी बल्लेबाज ऋषभ पंत के बगैर इस सीजन खेलेगी। दिल्ली की टीम साबित करना चाहेगी कि ऋषभ के बिना भी उनकी टीम बारूद के माफिक है, जो फटता है तो विपक्षी को ले बैठता है। दिल्ली की कमान इस बार डेविड वॉर्नर के हाथ में होगी। पंत की जगह टीम ने अभिषेक पोरेल को जोड़ा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। क्योंकि, उनसे पहले सरफराज खान को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहले प्राथमिकता दी जा सकती है।
कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स: यश धूल, मनीष पांडे, अभिषेक पोरेल, ललित यादव

लखनऊ सुपर जायंटस: लोकेश राहुल (कप्तान), दीपक हूडा, काइल मायर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बोडनी, मनन वोहरा, क्रुणाल पंड्या, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, मार्क वुड

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अवेश खान, के गौतम, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.