अथिया शेट्टी-केएल राहुल की वेडिंग डेट हुई लीक:दोनों 21-23 जनवरी 2023 के बीच साउथ इंडियन रीति रिवाज से करेंगे शादी

Updated on 13-12-2022 06:21 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अपनी रिलेशनशिप की खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की शादी की डेट्स भी सामने आ चुकी हैं।

अगले साल होगी कपल की शादी

केएल राहुल के एक करीबी ने पिंकविला को बताया कि अथिया और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी करेंगे। दोनों के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं।

साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी दोनों की शादी

सूत्र ने आगे बताया कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी। लेकिन इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे। कपल की शादी का इंविटेशन दिसंबर के आखिरी दिनों में दे दिया जाएगा। अब इस गुड न्यूज को सुनने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दे रहे हैं।

शादी जल्दी होगी- सुनील

सुनील से कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि केएल राहुल और अथिया की शादी कब होगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जल्द होगी। सुनील के इस जवाब से फैंस को लग रहा था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

दोनों को अक्सर एक साथ किया जाता है स्पॉट

राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।

अथिया ने 2015 में की थी करियर की शुरुआत

अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर', जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.