अटल जी ने माना था विदिशा व रायसेन लोस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का दबदबा

Updated on 15-03-2024 12:04 PM
 भोपाल। आज परिस्थतियां कुछ भी हों लेकिन एक दौर था जब विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा का दबदबा रहा है। इस सीट से भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चुनाव जीतने के बाद संसद के गलिहारे में शर्मा से स्वयं कहा था कि क्षेत्र में अच्छा दबदबा है, फाइट अच्छी दी है।यह बात वर्ष 1991 की है जब भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ के अलावा विदिशा लोकसभा सीट से भी मैदान में उतरे थे। चुनाव में अटल जी जीते, और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा बताते हैं कि चुनाव में हार होने के बाद जब संसद के गलिहारे में अटल जी मिले तो उन्होंने आत्मीयता के साथ उन्हें गले लगाया और कहा कि शर्मा जी क्षेत्र में आपका बड़ा दबदबा है। चुनाव भी बहुत अच्छी तरह से लड़ा है। मुझे दुख है कि मेरे कारण तुम हारे।

इसके पहले की बात की जाए तो मैकेनिकल इंजीनियर, उद्योगपति और शिक्षाविद प्रताप भानु शर्मा विदिशा रायसेन लोकसभा सीट से वर्ष 1980 और 84 में सांसद का चुनाव जीते थे।

उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यक्रम को लागू करने और कमजोर वर्गों की मदद करने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी की हैं। संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान स्वरोजगार योजनाओं और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेरोजगार युवाओं और युवा उद्यमियों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता रहा है।

दो घंटे में करवा दिया था कलेक्टर का ट्रांसफर

प्रताप भानु शर्मा के रुतबे का अंदाजा एक घटना से लगाया जा सकता है जब उन्होंने दो घंटे में कलेक्टर का ट्रांसफर करा दिया था। शर्मा के अनुसार उनके संसदीय कार्यकाल वर्ष 1981 की बात है जब विदिशा जिला सहकारी बैंक में चयन की प्रक्रिया में कलेक्टर द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा था।

चयन सूची जारी होने पर कलेक्टर ने अवैधानिक रूप से रोक लगा दी थी। शिकायत करने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पास भोपाल पहुंचे और उनसे शिकायत की अगर इस तरह की गड़बड़ होगी तो कलेक्टर को हम कलेक्ट्रेट में घुसने भी नहीं देंगे।

विरोध- प्रदर्शन भी करेंगे। अर्जुन सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप जाइए, ऐसा कुछ नहीं करना पड़ेगा। हम 
विदिशा लौटे इसके पहले ही वायरलेस पर ही कलेक्टर को ट्रांसफर आर्डर 
सुना दिया गया।

राजीव गांधी के मन में थी भव्य राम मंदिर की कल्पना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बहुत करीबी और विश्वसनीय रहे शर्मा बताते हैं कि राजीव जी विदिशा में 4 बार आए। इस दौरान उन्होंने कहा भी कि कांग्रेस और राजीव के मन में हमेशा राम बसे हैं।

राजीव जी की हमेशा कल्पना रही कि अयोध्या में राम जी का भव्य मंदिर बने। उनके ही प्रयास से राम मंदिर के ताले खुले थे। इसके बाद ही राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ।

फोटो-रायसेन जिले के सांची में वर्ष 1983 में पौधारोपण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और बाजू में पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा। l सौजन्य पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.