ऐसे तो वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल हो जाएगा, सुपर 8 में भारत की यह कमजोरी खेल न करवा दे

Updated on 19-02-2026 01:57 PM
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दमदार रहा है। वे ग्रुप स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। भारतीय टीम ने चार में से चारों मुकाबले ग्रुप स्टेज में जीते और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया। बता दें कि टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया था। हालांकि ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में भारत की सबसे बड़ी कमी जो सामने आई है, वो है उनकी फील्डिंग। भारत की फील्डिंग काफी साधारण रही है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ भी आखिरी ओवर में छूटे दो कैच

बीते 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में मैच के आखिरी ओवर में भारत ने लगाता दो गेंद पर दो कैच छोड़े थे। पहले रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टक्कर हो गई थी, जिसके चलते कैच छूट गया। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी कैच ड्रॉप कर दिया था।बता दें कि पूरे विश्व कप में ही भारत की फील्डिंग काफी निराशाजनक रही है। उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 9 कैच ड्रॉप किए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीमों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले पर आयरलैंड है, जिन्होंने 10 कैच ड्रॉप किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.