गुलमोहर' की स्‍क्रीनिंग पर मनोज बाजपेयी ने तनुजा को पैर छूकर किया प्रणाम, लोग बोले- संस्‍कार!

Updated on 02-03-2023 07:55 PM
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्‍म 'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार, 3 मार्च को यह फैमिली ड्रामा डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है। मुंबई में मंगलवार को फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी, जिसका एक वीडियो क्‍ल‍िप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोज बाजपेयी बीते जमाने की दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और कालोज की मां तनुजा के पैर छूते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, मनोज सीढ़‍ियों से उतर रहीं 79 साल की तनुजा की मदद के लिए उनका हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो क्‍ल‍िप स्‍क्रीनिंग के बाद का है। मनोज बाजपेयी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कोई इसे भारतीय संस्‍कृति से जोड़कर देख रहा है, तो किसी का कहना है कि यह उनके मन में बड़ों के प्रति आदर और विनम्रता की निशानी है।

वायरल वीडियो में मनोज बाजपेयी और तनुजा के साथ शर्मिला टैगोर की बेटी सबा अली खान भी नजर आ रही हैं। सबा 'गुलमोहर' फिल्‍म का हिस्‍सा हैं। जब मनोज बाजपेयी आदर भाव से तनुजा के पैर छूते हैं तो सबा यह देखकर मुस्‍कुराती हैं। मनोज बाजपेयी के इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के नीचे लिखा है, 'आपके लिए बहुत सारा प्‍यार मनोज सर। आप बहुत ही विनम्र इंसान हैं और सबका सम्‍मान करते हैं।'

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'यही हमारी संस्‍कृति है। बड़ों का आदर करना। उनका सम्‍मान करना। Manoj Bajpayee बेहतरीन एक्‍टर ही नहीं, अच्‍छे इंसान भी हैं।' बहरहाल, 'गुलमोहर' फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर सितारों का मजमा लगा था। बॉलीवुड से फातिमा सना शेख, राश‍ि खन्‍ना, नंदिता दास, सैयामी खेर, अलका याग्‍न‍िक, बोमन ईरानी भी इस इवेंट में मौजूद थे। वैसे, इस हसीन शाम की पूरी लाइमलाइट मनोज बाजपेयी की पत्‍नी शबाना उर्फ नेहा ने लूट ली। बॉबी देओल के साथ 'बरसात' जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकीं नेहा आम तौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ऐसे में स्‍क्रीनिंग पर उनकी मौजूदगी चर्चा का केंद्र बनी हुई थी।

'गुलमोहर' में मनोज बाजपेयी पहली बार शर्मिला टैगोर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्‍म की कहानी बत्रा परिवार की है, जो दिल्‍ली के एक बेहद पॉश इलाके में रहता है। यह परिवार 31 साल से अपने पैतृक घर में रह रहा है, लेकिन अब एक नए शहर में बसेरा बसने वाला है। कहानी इस परिवार के अपने पैतृक घर में आख‍िरी चार दिनों की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.