एयरपोर्ट पर एक शख्स ने शाहरुख खान संग सेल्फी लेने के लिए निकाला फोन, एक्टर ने झटक दिया हाथ

Updated on 03-05-2023 08:22 PM
जमीन से आसमान में पहुंचने में काफी वक्त लगता है लेकिन वहां से नीचे आने में चंद सेकेंड लगते हैं। यहां बात पॉपुलैरिटी की है। मतलब आपको नाम कमाने में सालों लग जाते हैं लकिन उसके मिट्टी में मिलने में जरा भी समय नहीं लगता। ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके फैन्स काफी नाराज हो गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनके चाहने वाले गुस्सा गए।

दरअसल, शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए ही हर कोई बेताब रहता है। उन्हें कोई कहीं भी देखता है तो उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। कुछ ऐसा ही एक शख्स ने किया। जैसे ही शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल निकालकर उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की। मगर शाहरुख ने न आव देखा न ताव। उसके हाथ पर अपने हाथ से धक्का दिया जिससे उसका कोट नीचे गिर गया और शायद फोन भी।

शाहरुख के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी

शाहरुख खान ने जिस तरह उस शख्स का हाथ झटका उससे यही लगा कि वो नहीं चाहते कि उनकी फोटो कोई मर्जी के बगैर ले या इस तरह ले। अब शाहरुख खान की इस हरकत के बाद हर कोई पीछे मुड़कर देखने लगा। इस दौरान उनकी मैनेजर और बॉडीगार्ड्स भी थे। भीड़ से सभी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे। फैन्स उन्हें उनके नाम से पुकार रहे थे। लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और फौरन अपनी कार में जा बैठे। लेकिन वो शख्स फिर भी एक्टर के पीछे-पीछे कार तक गया।

फैन्स का फूटा गुस्सा

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- शाहरुख ये मत भूलो कि हम फैन्स की वजह से तुम यहां तक हो। एक ने कहा- और फिल्म हिट करवाओ इनका भाव और बढ़वाओ। एक ने कहा- ये अब पठान चल गई तो अकड़ आ गई। एक ने कहा- ये तो डुप्लीकेट SRK लग रहा है। एक ने लिखा- ये सेलिब्रिटी भूल जाते हैं कि इन्हें सेलिब्रिटी बनाने वाला कौन है। एक ने कहा- ये फैन एयरपोर्ट का स्टाफ है। उसने शाहरुख को बिल्कुल छुआ तक नहीं और शाहरुख ने उसकी बुरी तरह से बेइज्जती कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.