10 साल की उम्र में सलमान खान ने उठाई थी 12 बच्चों की जिम्मेदारी, दोस्त सोनाली बेंद्रे ने सुनाया किस्सा

Updated on 24-06-2023 10:36 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते नजर आते हैं। माना जाता है कि उनके दर से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है। अगर किसी ने हेल्प मांगी है, तो अंत तक एक्टर उनके साथ खड़े रहेंगे। और ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ इंडस्ट्री के लोगों की ही मदद करते हैं। बल्कि जब वो स्कूल में थे, तभी से लोगों के कुछ करना उनकी फितरत में था। ऐसा ही एक किस्सा सोनाली बेंद्रे ने सुनाया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसको सुनने के बाद हर कोई एक्टर का गुणगान कर रहा है।


सोनाली बेंद्रे और सलमान खान ने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में काम किया था। किसी टॉक शो में वह पहुंची थीं। वहां वह सलमान खान का एक किस्सा सुनाने लगीं। हालांकि ये वीडियो बहुत पुराना है। कहां का है और कब का, इसकी जानकारी नहीं। मगर उसमें जो वो बातें बता रही हैं, वो काफी हैरान कर देने वाली है और फैन्स के दिलों को जीत लेने वाली है।

सोनाली बेंद्रे ने सुनाया किस्सा

सोनाली बेंद्रे बताती हैं, 'जब सलमान खान 10 साल के थे, वो बांद्रा के एक क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ते थे। वहां अलग-अलग सोशल क्लासेस के बच्चे आते थे। एक दिन फादर ने सब बच्चों को बुलाया और कहा- यहां कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें घर लौटकर खाना नहीं मिलता। क्योंकि इनके पेरेंट्स मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर होते हैं।'

सलमान खान ने किया गजब का काम

सोनाली बेंद्रे ने आगे बताया, 'फादर ने कहा अगर तुम इनमें से किसी बच्चे को लेकर जा सको... एक-दो बच्चों को कोई भी ले जा सके और खाना खिला सके और उनकी जिम्मेदारी अगर आप सम्भाल लो तो उनका बहुत भला हो जाएगा।सलमान ने पूछा कि कुल कितने बच्चे हैं। फादर ने जवाब दिया- यही कोई 10-12। सलमान ने कहा- नो प्रॉबलम। मैं सबको अपने घर ले जाऊंगा। उन्होंने बिल्कुल यही किया। और वो सभी बच्चे स्कूल से पास आउट होने तक, उनके घर पर खाना खाते रहे।' इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.