8000 करोड़ की संपत्ति बरामद, लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर को जारी किया समन, हवाला एंगल से भी जांच

Updated on 24-12-2024 01:07 PM

भोपाल/ग्वालियर । मध्य प्रदेश के भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी हो गई है। इसके बाद लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कुल 8000 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है।जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के साथ ही उसके करीबी ड्राइवर चेतन गौर को आरोपी बनाया गया है। दोनों को समन जारी कर दिया गया है। लोकायुक्त को अभी भी जानकारी नहीं कि सौरभ कहां है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में हवाला के एंगल से जांच की जा सकती है।

दूसरी एजेंसियों ने भी कसा शिकंजा, ईडी दर्ज कर चुकी केस

इस बीच, काली काली कमाई कर करोड़ों रुपये इकट्ठा करने वाले मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों पर दूसरी जांच एजेंसियों ने भी शिकंजा कस दिया है।

सौरभ और चेतन गौर के विरुद्ध सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल में प्रकरण कायम कर लिया। वहीं, सोना मिलने के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) भी जांच शुरू करने की तैयारी में है।

दूसरी ओर, आयकर विभाग ने दुबई में बैठे सौरभ को भोपाल लाने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की तैयारी की है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि सौरभ से पूछताछ में कई बड़े राज खुलेंगे।

कार में मिली डायरी में परिवहन के जिन अधिकारियों और नेताओं नाम हैं, उनके बारे में भी आयकर की टीम सौरभ से पूछताछ करेगी। चेतन ने आयकर विभाग को जो नाम बताए हैं, उन्हें बुलाकर भी पूछताछ की जाएगी।

लोकायुक्त और आईटी ने बीते बुधवार को मारा था छापा

बीते सप्ताह बुधवार को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के छापे में सौरभ और उसके सहयोगी चेतन गौर के आवास और कार्यालय में दो करोड़ 85 लाख रुपये नकद सहित आठ करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने के बाद ईडी ने प्रकरण कायम किया है।

पुलिस द्वारा सौरभ के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के दर्ज एफआईआर के आधार पर सोमवार को ईडी ने यह मामला पंजीबद्ध किया है। इसके माध्यम से मेंडोरी गांव में चेतन की कार में मिला 54 किलो सोना और नौ करोड़ 86 लाख रुपये नकद मिलने के संबंध में भी जांच की जाएगी।

यह सोना और नकदी आयकर की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जब्त किया था। ईडी सौरभ सहित उन सभी आरोपितों से पूछताछ करेगा जो पुलिस की जांच में आरोपित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.