रायपुर में धार्मिक कार्यक्रम में मारपीट:युवक पर ब्लेड से हमला, शराब के नशे में दो पक्षों में हुआ था विवाद, दो लोग घायल

Updated on 26-12-2025 12:47 PM
रायपुर, रायपुर के खरोरा थाना इलाके में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर शराब के नशे में झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

पीड़ित संजू नारंग निवासी ग्राम भैंसा भाठापारा ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम के दौरान विक्रम यादव, तोरण यादव और अन्य लोग शराब पीकर झगड़ा करने लगे और अश्लील गालियां देने लगे। विवाद बढ़ने पर विक्रम यादव ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके बाएं सीने पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लात-घूंसे और जूते से भी पिटाई की जिससे पीठ पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे गणेश यादव को भी मारपीट में चोटें आईं, जिसके सिर, दाएं गाल और हाथ में घाव हुए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पवन यादव और अन्य ग्रामीणों ने यह पूरा घटनाक्रम देखा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.