'असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए बल्कि...', जेनिफर मिस्त्री बोलीं- माफी तो मांगनी पड़ेगी!

Updated on 17-05-2023 08:08 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'रोशन भाभी' उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रड्यूसर असित मोदी और अन्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। एक बार फिर 'रोशन भाभी' ने अपनी शिकायत को मीडिया के सामने रखा कि उन्हें लेकर तरह-तरह के गॉसिप्स किए जा रहे हैं जो कि सरासर गलत हैं। साथ ही उन्होंने अब ये भी साफ किया है कि असित मोदी ने उनका यौन शोषण नहीं किया बल्कि मौखिक रूप से परेशान किया। बता दें हाल में ही जेनिफर मिस्त्री ने 15 साल बाद शो छोड़ने का ऐलान किया और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जेनिफर मिस्त्री ने 'ANI' के साथ बातचीत में बताया कि 'मैंने असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ 4 अप्रैल को ड्राफ्ट भेजा था। मैं सिर्फ अपना पैसा नहीं मांग रही, बल्कि सच के लिए अड़ी हूं। इन तीनों को मानना होगा कि जो उन्होंने किया वो गलत किया।'

'असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए, फालतू की बात न करें'

जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि 'जब मैंने मीडिया के सामने आकर सच बताया तो इन्होंने मुझ पर प्रोफेशनल न होने के आरोप लगाए। मैं ये भी साफ कर दूं कि कुछ लोग फालतू की बातें कर रहे हैं कि असित जी ने मेरे साथ यौन संबंध बनाए, ऐसा नहीं है। उन्होंने सिर्फ वरबली चीजें बोली हैं। हाथ जोड़ती हूं कि बेमतलब की बातों को तूल न दें और किसी की भी गरिमा को ठेस न पहुंचाए।'

उन्हें माफी मांगने ही पड़ेगी- जेनिफर मिस्त्री

'रोशन भाभी' ने भी बताया कि 'अभी पुलिस स्टेशन में नोटिस पहुंच गया है। मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। जैसे ही मैं मुंबई जाऊंगी तो आगे की प्रक्रिया की शुरू होगी। अब देखना है कि वह मेरे खिलाफ क्या झूठे आरोप लगाते हैं। मैंने एक एक शब्द सही बोला है। उन्हें ये मानना होगा कि उन्होंने जो-जो किया वो सरासर गलत था और उन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी।'

असित मोदी ने रोशन भाभी के आरोपों पर क्या कहा

बता दें जेनिफर मिस्त्री ने आरोप लगाया था कि 'असित मोदी ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक मैसेज भेजे और ऐसी बातें की जिससे वह असहज हो गई थीं। वहीं होली वाले दिन सोहेल और जतिन ने उनके साथ सेट पर गलत बर्ताव किया था।' जेनिफर के आरोपों पर असित मोदी ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि 'वह लीगल एक्शन लेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.