असीम मुनीर को आर्मी चीफ चुने जाने से टूटा पाकिस्तानी ले. जनरल का दिल! अब मांग रहे जल्दी रिटायरमेंट

Updated on 26-11-2022 05:09 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास ने जल्दी रिटायरमेंट की मांग करते हुए विदाई लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान मीडिया ने उनके पारिवारिक सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, परिवार के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा, 'अपने प्रोफेशनलिज्म, दूरंदेशी और लीडरशिप के लिए जाने जाने वाले, लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास ने विदाई लेने का फैसला किया है। वह जल्दी रिटायरमेंट की मांग कर रहे हैं।
जियो न्यूज ने बताया कि 27 नवंबर के बाद वह वरिष्ठता सूची में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। उन्हें 1987 में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) की ओर से 41 बलूच रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था। वह 'जेंटलमैन' और 'सत्यनिष्ठा वाले' अधिकारी के रूप में मशहूर हैं। विवादों से दूर अपने करियर के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के निजी सचिव के रूप में कार्य किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.