असीम मुनीर के हाथ में होगा पाकिस्तान के परमाणु बम का बटन, भारत के खिलाफ युद्ध के लिए मुल्‍ला जनरल का खतरनाक प्लान, खुलासा

Updated on 12-11-2025 04:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर सेना की भूमिका चर्चा में है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक ऐसा प्लान बनाया है, जिसने देश को खतरनाक दोराहे पर खड़ा कर दिया है। मुनीर के इशारे पर शहबाज शरीफ सरकार संविधान संशोधन कर रही है जिसे कई लोग संवैधानिक तख्तापलट कह रहे हैं। सोमवार को पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने संशोधन को मंजूरी दे दी। कहा जा रहा है कि 27वें संशोधन के लिए देश पर सैन्य नियंत्रण को वैध बना दिया जाएगा और पाकिस्तानी एक मिलिट्री-सिविल रूल वाले शासन में बदल जाएगा। अनुच्छेद 243 में बदलाव असीम मुनीर के हाथ में तीनों सेनाओं की कमान के साथ ही परमाणु हथियारों का पूरा कंट्रोल दे देगा। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने इसका खुलासा किया है।

मुनीर के हाथ में सारी ताकत

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए आदिल राजा ने बताया कि 27वें संशोधन के बाद असीम मुनीर वन मैन शो बन जाएंगे, जिसका मतलब है कि अब सारी ताकत उनके हाथ में होगी। पाकिस्तान में सैन्य तानाशाही नई बात नहीं है लेकिन संवैधानिक संशोधन से अब यह औपचारिक हो गई है। इस संविधान का सबसे खतरनाक पहलू अनुच्छेद 243 में बदलाव है, जो पाकिस्तानी सेना प्रमुख को नेवी और एयरफोर्स पर अभूतपूर्व अधिकार देता है।

किसी की सलाह की नहीं होगी जरूरत

असीम मुनीर नौसेना और वायु सेना प्रमुखों की सलाह के बिना किसी अभियान की योजना बना सकते हैं और किसी पर भी हमला कर सकते हैं। यह भारत के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है। आदिर राजा ने बताया कि फील्ड मार्शल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनकर वह एक पांच सितारा जनरल हैं, जो सीधे कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, अभी भी उन्हें पश्चिमी शक्तियों के समर्थन की जरूरत है और वह परमाणु बटन पर समझौता करने को तैयार हैं।

मुनीर के हाथ में परमाणु बम जाना खतरनाक

पूर्व CIA अधिकारियों का कहना है कि एक अमेरिकी सैन्य जनरल सेंटकॉम के माध्यम से पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम की निगरानी कर रहा है। लेकिन कट्टरपंथी विचारधारा वाले असीम मुनीर के हाथ में इसकी कमान होना बहुत खतरनाक है। अमेरिका के दौरे पर पाकिस्तानी मूल के लोगों को संबोधित करते हुए मुनीर ने इस खतरे का आभास भी करा दिया है। उन्होंने कहा था कि 'हमारे पास बम है- अगर हम गिरे तो अपने साथ दुनिया या इस क्षेत्र को भी गिरा देंगे।' यह खुलेआम परमाणु धमकी थी।

पाकिस्तान के पीएम हैं मजबूर

राजा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिर्फ रबर स्टैंप हैं। वह सेना की पीठ पर बैठकर चुनाव में धांधली के जरिए जीतकर आए हैं। सेना प्रमुख हुक्म चलाएंगा और शहबाज के बाद कोई विकल्प नहीं है। राजा यह भी कहते हैं कि सेना प्रमुख को लेकर लोगों में डर है और इस वजह से लोग खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन मुनीर को गुस्से का अंदाजा है और इसीलिए वह संवैधानिक बदलाव चाहते हैं। ताकि लोगों के गुस्से से बचने के लिए एक कानूनी सुरक्षा मिल सके

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.