एशिया और अमेरिका मिलकर बन जाएंगे अमेशिया महाद्वीप

Updated on 10-10-2022 07:20 PM

वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले समय में एशिया और अमेरिका मिलकर अमेशिया नामक एक नया महाद्वीप बन जाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्कटिक महासागर और कैरेबियन सागर अगले 20 से 30 करोड़ वर्षों में गायब हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप अमेशिया नामक एक नया सुपरकॉन्टिनेंट बन जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय और चीन के पेकिंग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ऐसी भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा है कि प्रशांत महासागर एक वर्ष में लगभग एक इंच घट रहा है। इसलिए अमेरिका और एशिया महाद्वीप भविष्य में कभी आपस में मिल जाएंगे और अमेशिया नामक एक नया महाद्वीप बन जाएगा।

नेशनल साइंस रिव्यू जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्स के प्रमुख लेखक डॉ. चुआन हुआंग ने कहा, "पिछले दो अरब वर्षों में पृथ्वी के महाद्वीप हर 60 करोड़ वर्षों में एक सुपरकॉन्टिनेंट बनाने के लिए एक साथ टकराए हैं, जिसे सुपरकॉन्टिनेंट चक्र के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब है कि वर्तमान महाद्वीप 20-30 करोड़ वर्षों में फिर से टकराने वाले हैं।"

वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतर्मुखता और बहिर्मुखता दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। इन्होंने पृथ्वी के महामहाद्वीपों का निर्माण किया है। विशेषज्ञों के अनुसार नया महाद्वीप पृथ्वी के शीर्ष पर बनेगा और भूमध्य रेखा के दक्षिण की ओर जाएगा। अध्ययन के अनुसार, यूरेशिया और अमेरिका प्रशांत महासागर की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहले से ही प्रत्येक वर्ष लगभग 7 सेंटीमीटर की दर से एशिया की ओर बढ़ रहा है।

वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि नए सुपरकॉन्टिनेंट के जन्म के कारण हमारी दुनिया आज की तुलना में बहुत अलग दिखेगी। उन्होंने कहा, "वर्तमान में पृथ्वी पर सात महाद्वीप हैं। 20-30 करोड़ वर्षों के बाद दुनिया कैसी दिख सकती है, इसकी कल्पना करना काफी रोमांचक है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.