एएसआई ने लिखा था सुसाइड नोट- 'पत्नी और उसके प्रेमी को मारने जा रहा हूं, वो 17 साल में 10 दिन भी साथ नहीं रही'

Updated on 05-12-2024 12:11 PM
भोपाल। भोपाल के सुभाष नगर स्थित फ्लैट में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड मामले में अवैध संबंध का नया मोड़ सामने आया है। एएसआई योगेश मरावी की पत्नी विनीता का एक एसआई से प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक कई दिनों से योगेश को थी।सोमवार को उसे किसी तरह पता चला कि एसआई विनीता और मेघा के फ्लैट पर रुका हुआ है। दोनों के बीच उस फोन पर खूब झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों को जान से मारने की प्लानिंग से योगेश सोमवार देर रात ही मंडला से निकल पड़ा और मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचा।

छह मिनट में मौत के घाट उतार दिया

इधर योगेश की पत्नी विनीता और साली मेघा उइके को भी उसके आने का डर था, दोनों इसलिए कमरा नहीं खोलना चाहते थे, लेकिन नौकरानी की आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खोला और पीछे से योगेश ने फ्लैट में घुसकर दोनों बहनों को चाकूओं से गोदना शुरू किया और छह मिनट में मौत के घाट उतार दिया।

बालाघाट में खुदकुशी करना चाहता था

इसके बाद योगेश घर में प्रेमी एसआई की भी तलाश कर रहा था, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपित एएसआई ने पुलिस से पूछताछ में दोहरे हत्याकांड से जुड़ी ये बातें बताई हैं। घटना के बाद वह भागकर बालाघाट में खुदकुशी करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखा है।

पत्नी को लेने कई बार भोपाल जा चुका हूं

नोट में उसने बताया कि हमारी शादी को 17 साल हो गए हैं, लेकिन विनीता 10 दिन भी मेरे पास नहीं रही है। उसे लेने कई बार भोपाल जा चुका हूं, हर बार वह और उसकी बहन इन्कार कर देते हैं। मैं सितंबर से अब तक तीन बार चक्कर लगा चुका हूं। उसका एसआई के साथ प्रेम प्रसंग है।

विनीता के भोपाल में रहने पर थी योगेश को आपत्ति

जिस एसआई के साथ योगेश की पत्नी के संबंध थे, वह पूर्व में योगेश के साथ मैहर में पदस्थ रह चुका है। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था। बताया जाता है इसी बीच एसआइ और विनीता संपर्क मं आए थे। पिछले 4 महीनों से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। विनीता मायके रहने लगी, इस पर भोपाल में रहने वाली छोटी बहन मेघा ने उसे अपने पास बुला लिया।

योगेश को विनीता के भोपाल में रहने पर आपत्ति थी। उसे शक था विनीता यहां एसआइ से मिलती है। वह विनीता से कई बार कह चुका था कि ससुराल रहो या मायके में रहो। कुछ दिन पहले बालाघाट में दोनों परिवारों के बीच चर्चा हुई थी। इसमें तय हुआ कि अब दोनों का तलाक करवा देते हैं। मंगलवार को तलाक के पेपर तैयार होने थे।

क्या था मामला

मूलत: बालाघाट की रहने वाली 42 वर्षीय विनीता की शादी योगेश मरावी से हुई थी। योगेश मंडला पुलिस में एएसआइ के पद पर पदस्थ है। विनीता गृहणी थी। पारिवारिक कलह के कारण विनीता पद्मनाभ नगर स्थित सिमी अपार्टमेंट-फेस-तीन के फ्लैट में छोटी बहन 32 वर्षीय मेघा उईके के साथ रहती थी।

अविवाहित मेघा वित्त विभाग में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ थी। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे दोनों बहनें घर में थी। इस दौरान घरेलू काम करने वाली सेवंती नाम महिला ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वहां पहले से मौजूद योगेश ने नौकरानी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

उसके योगेश ने धारदार हथियार से विनीता और मेघा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह कार से फरार हो गया था। शाम पांच बजे योगेश को मंडला में पिंडरई पुलिस चौकी पर हिरासत में ले लिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.