अश्विन का जादू, रोहित-यशस्वी का तूफान, डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन की 5 खास बातें

Updated on 13-07-2023 04:03 PM
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जब कोई टीम बल्लेबाजी चुनती है तो बड़ा स्कोर बनाने की ओर देखती है। लेकिन टीम की पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत ने जवाब में 80 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर टिके हैं। ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया ने पहले ही दिन मैच पर पकड़ बना ली है। चलिए हम आपको बताते हैं कि मैच के पहले दिन क्या खास बातें रहीं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने फेंके विकेट

टेस्ट में वेस्टइंडीज की आलोचना इसलिए की जाती है कि उनके बल्लेबाज पिच पर लंबा टिकने की कोशिश नहीं करते। वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट फेंक देते हैं। इसकी वजह से टीम को सफलता नहीं मिल रही। इस मैच में भी वैसा ही हुआ। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के साथ ही कई बल्लेबाज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपने विकेट फेंक दिए।

डेब्यू कर रहे एलिक एथनाज ने जीता दिल

वेस्टइंडीज के लिए डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन कुछ अच्छा रहा तो है वह एलिक एथनाज की बैटिंग। एथनाज का यह डेब्यू टेस्ट है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सूझबूझ से बैटिंग की। उन्होंने भारत के हर गेंदबाज का डटकर सामना किया। 99 गेंदों पर उनके बल्ले से 47 रनों की पारी निकली। वह बेस्ट के सबसे बड़े स्कोरर रहे।

पहले ही दिन स्पिनर का चला जादू

एशिया से बाहर टेस्ट मैच के पहले दिन स्पिनर्स का दबदबा काफी कम देखने को मिलता है। लेकिन डोमिनिका में भारत के स्पिनर ने 8 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 5 बल्लेबाजों का शिकार किया तो रविंद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

क्रीज पर सहज दिखे यशस्वी जायसवाल

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे हैं। वह क्रीज का काफी सहज दिखे। यशस्वी ने चौके से अपना खाता खोला। इसके बाद कोई भी गेंदबाज उन्हें परेशान करता नहीं दिखा। उन्होंने स्वीप, कट, ड्राइव के साथ ही रिवर्स शॉट भी खेले। अभी वह 40 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

सामान्य रही वेस्टइंडीज की गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में काफी अनुभव है। केमार रोच करीब 15 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। जेसन होल्डर के पास भी काफी अनुभव है। लेकिन इसके बाद भी वेस्टइंडीज के गेंदबाज कोई कमाल नहीं कर पाए। भारतीय ओपनर ने आसानी से उनके खिलाफ रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.