इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट, आईपीएल को बीच में छोड़ा, अब BBL में खेलेंगे अश्विन

Updated on 24-09-2025 03:22 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स ने साइन किया है। अश्विन मेंस बीबीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। अश्विन सिडनी थंडर्स के लिए बीबीएल-15 के बैंक एंड में सिडनी थंडर्स के लिए मैदान पर उतरेंगे। उससे पहले अश्विन इंटरनेशनल लीग टी20 में हिस्सा लेंगे। आईएलटी में अश्विन का पहला सीजन होगा।

बता दें कि अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अचानक से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अश्विन के इस फैसले से हर कोई हैरान था। क्योंकि वह भारतीय टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज थे और खास तौर से भारतीय सरजमीं पर दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे थे। यही वजह है कि अश्विन के रिटायरमेंट के फैसले पर कई तरह के सवाल भी उठे।
हाल ही में आईपीएल छोड़ने का लिया फैसला
रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलने का ऐलान किया था। उन्होंने इस लीग से अब संन्यास ले लिया है। पिछले सीजन में अश्विन को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ की बड़ी रकम ने अपनी टीम के लिए खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस वजह से उनकी आलोचना भी हुई थी।
इसके अलावा अश्विन ने लगातार सोशल मीडिया पर सीएसके और आईपीएल को लेकर कई तरह की बयानबाजी की थी। इसकी वजह से सीएसके की तरफ से उन्हें रिटेन किए जाने की संभावना कम हो गई। साथ ही आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होना है। ऐसे में अगर वह रिलीज किए जाते तो शायद उनके बिकने की संभावना भी कम लग रही थी। इसी कारण अश्विन ने आईपीएल को छोड़ने का फैसला कर लिया।
कैसा रहा है अश्विन का करियर
वहीं टीम इंडिया के लिए अश्विन के करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है। अश्विन भारतीय टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैचों में उतरे। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 537 विकेट लिए जबकि वनडे में उनके नाम 156 विकेट है। वहीं टी20 में उन्होंने 72 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के अलावा अश्विन ने बैटिंग में भी कमाल किया है। खास तौर से टेस्ट में वह लोअर ऑर्डर के एक मजबूत बल्लेबाज माने जाते थे। टेस्ट में 54.53 की स्ट्राइक रेट से 3503 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.