गर्मी में लोड बढ़ते ही गुल हो रही है बिजली, नए ट्रांसफार्मर नहीं लगे

Updated on 12-06-2023 06:10 PM

Bhopal । भीषण गर्मी में बैरागढ़ की विभिन्न कालोनियों में बार-बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है।घोषित कटौती के अलावा दिन में कई बार अघोषित कटौती की जा रही है। लोड बढ़ने पर अचानक लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण भी बिजली बंद हो रही है। सुधार कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहा है।

गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। पंखे, कूलर एवं एसी चालू होते ही ट्रांसफारमर गर्म होने लगते हैं। कई बार ट्रांसफारमर से तेज धमाका होने के साथ इलाके की बिजली गुल हो जाती है। शिकायत करने पर बताया जाता है किबड़ा फाल्ट से दो से तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू होगी। भीषण गर्मी में यह स्थिति बार-बार निर्मित हो रही है। बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद ट्रांसफारमर पुरानी क्षमता के हैं। कुछ ट्रांसफारमर इतने पुराने हो चुके हैं किउनकी मरम्मत भी संभव नहीं है।

स्वीकृति के बाद भी नहीं लगे ट्रांसफार्मर

लोड बढ़ने के कारण हो रही समस्या को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय ने पिछले दिनों दो दर्जन नए ट्रांसफारमर लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। इसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। बैरागढ़ की आबादी लगातार बढ़ रही है। व्यवसायिक स्थलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में नए ट्रांसफारमर जल्द से जल्द लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। निकटवर्ती ग्राम बैरागढ़ कला में भी बार-बार बिजली बंद हो रही है। रहवासी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन बिजली कंपनी ध्यान नहीं दे रही है। बिजली कंपनी के प्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव के अनुसार नए ट्रांसफारमर लगाने का प्रस्ताव लंबित है। सुधार कार्य के लिए तैनात कर्मचारियों की कमी के कारण भी कुछ समस्या है। जल्द ही समस्या का हल निकाला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.