बाजार खुलते ही नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया बाजार, AGM के एक दिन बाद क्या है रिलायंस का हाल
Updated on
30-08-2024 04:57 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट आज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गए। इकॉनमी के मोर्चे पर आई गुड न्यूज से बाजार को बल मिला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक उछल गया जबकि निफ्टी भी 25,250 अंक के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 324.46 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 82,459.07 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 89.30 अंक यानी 0.36 फीसदी तेजी के साथ 25,241.25 अंक पर पहुंच गया। फिच और मूडीज का कहना है कि भारत की इकॉनमी इस साल और अगले वर्ष दुनिया की सबसे तेज इकॉनमी बना रहेगा। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है। एजीएम के एक दिन बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.23% गिरावट के साथ 3033.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में पीएसई बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स मजबूत हैं। हालांकि, आईटी इंडेक्स में हल्का दबाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स पैक बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, टाइटन, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और रिलायंस टॉप गेनर्स हैं। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, सन फार्मा और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स हैं। बाजार का रुझान सकारात्मक नजर आ रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,575 शेयर हरे निशान में और 435 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 255 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,139 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,292 पर है।
विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई के करीब सभी बाजारों में तेजी है। टोक्यो, सोल, जाकार्ता और बैंकॉक में करीब आधा प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि मौजूदा बाजार की खासियत की इसमें उथल-पुथल काफी कम है। पिछले 11 दिनों से निफ्टी में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। डीआईआई, एचएनआई की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है। एफआईआई ने बिकवाली की रफ्तार कम की है, जिससे बाजार की तेजी को सहारा मिला है। ऐसे में लगता है कि छोटी अवधि में यह ट्रेंड जारी रहेगा।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…