बाजार खुलते ही रॉकेट बना इंडिया सीमेंट्स का शेयर, 11% उछाल, कहां से मिली गुड न्यूज

Updated on 23-12-2024 02:15 PM
नई दिल्ली: इंडिया सीमेंट्स का शेयर आज बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया। बीएसई पर यह 11% तेजी के साथ 376.30 रुपये पर पहुंच गया। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडिया सीमेंट्स प्राइमरी एक्विजिशन और 32.72% इक्विटी हिस्सेदार हासिल करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट के ऑफर को मंजूरी दे दी है। इस कारण इंडिया सीमेंट्स के शेयरों में तेजी आई है। इस बीच, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बीएसई पर 1.4% बढ़कर 11,585.40 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक के बोर्ड ने इंडिया सीमेंट्स के प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स से 10.14 करोड़ शेयरों को खरीदने की मंजूरी दी थी जो कि प्राइमरी एक्विजिशन है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने सार्वजनिक शेयरधारकों से 390 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के 8.06 करोड़ (8,05,73,273) शेयर हासिल करने के लिए ओपन ऑफर दिया। अल्ट्राटेक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि सीसीआई ने 20 दिसंबर को प्राथमिक अधिग्रहण और ओपन ऑफर को मंजूरी दे दी है।

शेयर का प्रदर्शन

इंडिया सीमेंट साउथ इंडिया की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 47.12% और चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक 41.77% की तेजी आई है। पिछले एक महीने में इसमें 4% और पिछले 3 महीनों में 1.23% की वृद्धि हुई है। चार्ट पर यह स्टॉक अपने सभी अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (10, 20, 50, 100 और 200 डीईएमए) से काफी ऊपर है। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार इसका आरएसआई पर 35 अंक के आसपास है, जो मिड-रेंज लेवल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.