दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार खत्म होते ही बोआई बढ़ने लगी है, साथ ही
ठंड बढ़ने से भी रबी की फसलों को सहारा मिल रहा है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर तक
रबी की बोआई का आंकड़ा 248.59 लाख हेक्टेयर में पहुंच गया है। बीते वर्ष से 3 प्रतिशत कम है। इसमें गेहूं की बोआई 86.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है।