गेंद 'वाइड' होते ही विराट का उतरा चेहरा, फिर अंपायर की कुटिल मुस्कान और अनुष्का शर्मा भी हो गईं खुश

Updated on 20-10-2023 02:38 PM
पुणे: विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी, जबकि विराट कोहली को 48वें वनडे को पूरा करने के लिए 3 रन चाहिए थे। 42वां ओवर था। गेंद नसुम अहमद के हाथ में थी। कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने उन्हें विराट कोहली को शतक से रोकने की जिम्मेदारी थी। पहली ही गेंद पर लेग स्टंप से बाहर निकल गई और कोहली अवाक थे। पहली बार वह चाहते थे कि अंपायर गेंद को वाइड न दे। उनका चेहरा उतर गया था तभी अंपायर ने एक कुटिल मुस्कान दी और भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न मनने लगा। कोहली के जान में जान आई। अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने इसे लीगल डिलीवरी करार दी। दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने भारत को जीत और कोहली को शतक की बधाई दी है।

दरअसल, नसुम की गेंद लेग स्टंप से बाहर थी और विराट कोहली ने छोड़ दिया था। अब अंपायर के ऊपर था कि वह गेंद को वाइड दें, लेकिन उन्होंने इसे वाइड नहीं दिया। अगली गेंद पर कोहली ने कोई रन नहीं लिया, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय स्टार बल्लेबाज ने लॉफ्टेड शॉट खेलते हुए बाउंड्री के बाहर डिपॉजिट कर दिया। इस तरह से कोहली का 48वां शतक और भारत की जीत दोनों सुनिश्चित हो गई थी।

यहां अगर अंपायर गेंद को वाइड करार देते तो भारत को जीत के लिए एक रन की ही जरूरत होती। हो सकता है कि अगली गेंद भी जानबूझकर वाइड डाली जाती, लेकिन यहां नसुम की भी तारीफ करनी होगी कि उन्होंने लीगल डिलीवरी की। कोहली को शतक पूरा करने का मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर वाइड पर अंपायर के फैसले को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

इस लगभग 3 मिनट के दौरान कोहली को चेहरा कई रंग में दिखाई दिया। जब गेंद लेग स्टंप से बाहर निकली तो वह पूरी तरह निराश हो गए थे, लेकिन अगले ही पल अंपायर के फैसले पर उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान के भाव थे। दूसरी छोर पर केएल राहुल ने गजब का साथ दिया। उन्होंने पूरी कोशिश की कि कोहली शतक पूरा करें। यह होना भी चाहिए था। इसलिए नहीं कि शतक के करीब बल्लेबाज विराट कोहली थे। यह इसलिए भी होना जरूरी था कि कोई भी बल्लेबाज हर मैच में ऐसी पारी नहीं खेलता है। जब कोई बल्लेबाज निजी कीर्तिमान और टीम को जीत दिलाने के करीब है तो उसे मौका मिलना चाहिए।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट पर 256 रनों पर रोकने के बाद 3 विकेट पर 261 रन बनाते हुए जीत हासिल की। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में पहले रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 53 रन ठोके। विराट कोहली 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 34 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.