पाकिस्तान के हारते ही बाबर आजम की भी निकली हवा, बल्लेबाजों की रैंकिंग में सिर्फ छह अंक पीछे शुभमन गिल

Updated on 26-10-2023 02:03 PM
दुबई: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से सिर्फ छह अंक पीछे हैं। 24 साल के गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान 2000 वनडे रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 823 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि बाबर के रेटिंग अंक घटकर 829 रह गए हैं। डेंगू के कारण विश्व कप में पहले दो मैच नहीं खेल सके गिल ने तीन मैचों में 95 रन बनाए हैं जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाए गए 53 रन शामिल हैं।

विश्व कप में अब तक सर्वाधिक 354 रन बना चुके विराट कोहली तीन पायदान चढ़कर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं पांच मैचों में तीन शतक बना चुके दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में भारत के मोहम्मद सिराज पांच मैचों में छह विकेट लेकिर शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के करीब पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज तीसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चार पायदान चढकर छठे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा चार पायदान ऊपर सातवें स्थान पर आ गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.