बैरागढ़ बाजार में ब्लैक बोर्ड लगाते ही वापस आने लगी बकाया रकम, अब इंटरनेट मीडिया का सहारा

Updated on 08-06-2024 12:16 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी कपड़ा मंडी के थोक व्यापारियों को बरसों पुरानी बकाया उधारी मिलने में आसानी हो गई है। कपड़ा व्यापारी संघ ने बकायादारों की मनमानी को देखते हुए पिछले दिनों बाजार में विभिन्न स्थानों पर ब्लैक बोर्ड लगाए थे। इसमें कुछ ही बकायादारों के नाम लिखे गए कि बकाया रकम वापस आने लगी।

इसलिए पड़ी जरूरत

बाजार में 300 से अधिक थोक दुकानें हैं। आसपास के कस्बों के फुटकर व्यापारी यहां पर खरीदी के लिए आते हैं। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार कुछ फुटकर व्यापारी एक थोक व्यापारी की बकाया रकम रोककर दूसरे व्यापारी से माल लेने लगे थे। इस प्रवृत्ति से कई व्यापारियों की रकम रुक गई, इसलिए ब्लैक बोर्ड लगाने पड़े। प्रारंभ में कुछ डिफाल्टरों के नाम इसमें लिखे गए। इसके बाद बकायादार खुद आकर रकम देने और आग्रह करने लगे कि हमारा नाम मत लिखो। संघ के महासचिव दिनेश वाधवानी के अनुसार कुछ समय से बोर्ड पर किसी का नाम लिखने की जरूरत नहीं पड़ी।

अब वाट्सएप ग्रुप बनाकर वसूली

संघ ने तकनीक का सहारा लेत हुए अब व्यापारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें सभी थोक व्यापारी जुड़े हुए हैं। यदि किसी फुटकर व्यापारी ने रकम रोकी तो उसे पहले चेतावनी दी जाती है। इसके बाद उस फर्म का नाम वाट्सएप समूह पर सार्वजनिक कर दिया जाता है। संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी के अनुसार यदि किसी को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया तो कोई भी थोक व्यापारी उसे माल नहीं देता है। कुछ डिफाल्टरों को ब्लैक लिस्ट किया गया तो दूसरे डिफाल्टर स्वयं ही बकाया रकम देने आने लगे। इसरानी के अनुसार पिछले कुछ समय से कारोबार में मुनाफा बहुत कम रह गया है। सूरत एवं मुंबई की मिलों में थोक व्यापारियों को माल आते ही रकम देनी पड़ती है। ऐसे में थोक व्यापारी अधिक समय की उधारी देने की स्थिति में नहीं हैं। यही कारण है कि हमें ब्लैक बोर्ड लगाने एवं वाट्सएप समूह बनाने की जरूरत पड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.