विपक्षी नेता के रूप में जेटली, सरकार का पक्ष सुनते थे... उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिवंगत BJP नेता को किया याद

Updated on 27-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी प्रशंसा सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी करते थे। इसी कड़ी में बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में सरकार के पक्ष को सुनते थे और दूसरे दृष्टिकोण को भी स्वीकार करते थे और यह नजरिया आज 100 प्रतिशत नदारद है।उन्होंने यह भी कहा कि जेटली की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक यह है कि वह कभी एक भी दुश्मन नहीं बना सके।

ममता भी जेटली की प्रशंसक थीं
उपराष्ट्रपति ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली की मौजूदगी में 'पहली अरुण जेटली स्मृति परिचर्चा' के समापन पर ये टिप्पणियां कीं। धनखड़ ने कहा, 'राज्यसभा के सभापति के रूप में मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं..अगर आप राजनीतिक परिदृश्य को देखें, तो आपको दूसरे अरुण जेटली नहीं मिलेंगे।' उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में, उन्हें 'एक सख्त मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) का सामना करना पड़ा था।' उन्होंने कहा, 'लेकिन वह (बनर्जी) भी जेटली की प्रशंसक थीं। जेटली ने इस तरह की प्रतिष्ठा अर्जित की थी।'

हमेशा सरकार का पक्ष सुनते थे जेटली
पिछले साल उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले धनखड़ तीन साल तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे। धनखड़ ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जेटली सरकार का पक्ष सुनते थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा आश्वस्त रहती थी कि अगर तर्कसंगत बात है, तो उसका समर्थन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में, जेटली के लिए उनकी सीट के अलावा कुछ भी नहीं बदला था। उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता और बढ़ गई थी। कार्यक्रम का आयोजन यहां श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.