अरविंद शर्मा होंगे विधानसभा के नए प्रमुख सचिव:वर्तमान पीएस एपी सिंह आज हो रहे रिटायर, अब मानव अधिकार आयोग में होंगे सदस्य

Updated on 30-09-2025 03:27 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा के नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा होंगे। वर्तमान प्रमुख सचिव एपी सिंह नौ साल तक पीएस की जिम्मेदारी निभाने के बाद आज रिटायर हो रहे हैं और शर्मा उनका स्थान लेंगे। उधर, एमपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य नियुक्त किया जाएगा, जिसके आदेश जल्द जारी होंगे।

प्रमुख सचिव विधानसभा एपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य बनाए जाने को लेकर सोमवार हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। एपी सिंह 2016 से लगातार मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव हैं।

2023 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक-एक साल की दो सेवावृद्धि दी जा चुकी हैं। इस तरह एपी सिंह 10 साल लगातार विधानसभा में प्रमुख सचिव रहने वाले एकमात्र अधिकारी हैं। हालांकि उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव का कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विरोध किया था। सिंघार चयन समिति में शामिल थे और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आयोग में प्रशासनिक सदस्य की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी।

अरविन्द शर्मा विस के प्रमुख सचिव

विधानसभा के मौजूदा सचिव अरविंद शर्मा अगले प्रमुख सचिव होगे। वर्तमान प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि शर्मा की नियुक्ति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सहमति दे दी है। अरविंद शर्मा लोकसभा में बतौर डायरेक्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सेवाएं मप्र विधानसभा में ले ली गई थीं।

आज विधानसभा में विदाई समारोह

विधानसभा सचिवालय में आज प्रमुख सचिव एपी सिंह का विदाई समारोह है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूद रहेंगे। इससे पहले सोमवार को रिटायरमेंट से एक दिन पहले मप्र विधानसभा के पूर्व विधायक मंडल की ओर से अवधेश प्रताप सिंह का सम्मान किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.