अरुण यादव बोले- चार बार चुनाव लड़ चुका हूं पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि

Updated on 12-04-2024 12:23 PM
भोपाल। मैं चार बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुका हैं इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मैंने गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था। वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में चर्चा भी की थी लेकिन पार्टी ने सभी समीकरणों को देखते हुए वहां से राव यादवेंद्र सिंह यादव को मौका दिया। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है और हम सदैव उसके साथ खड़े रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम देश और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। आइएनडीआइए गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। यह बात खरगोन और खंडवा से सांसद रहे चुके प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने 'नईदुनिया' से विशेष चर्चा में कही। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश...

गुना से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था

मेरी गुना से चुनाव लड़ने की इच्छा थी। इसको प्रस्ताव भी दिया था। पार्टी प्रत्याशी का चयन और नेता की भूमिका विभिन्न आधारों पर तय करती है। अभी जो हमारा उम्मीदवार है, वह भी दमदार है और निश्चित तौर पर गुना में परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप आएंगे।

धर्म की ठेकेदार क्यों बनती है भाजपा

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण का राजनीतिकरण भाजपा ने किया। वह धर्म की ठेकेदार क्यों बनती है। भगवान श्रीराम सबके हैं। हम मंदिर जाते हैं और अयोध्या भी जाएंगे। इसके लिए हमें भाजपा की अनुमति की आवश्यकता थोड़ी है।

मोदी गारंटी का मुकाबला कांग्रेस कैसे करेगी

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठ की दुकान सजाई हुई है। 2014 में उन्होंने जो वादे किए थे, वे एक भी पूरे नहीं हुए। किसान और युवाओं की स्थिति क्या है, यह किसी को बताने की आज आवश्यकता नहीं है। हर परिवार महंगाई से त्रस्त है पर भाजपा इन मुद्दों की कभी बात नहीं करती है। वह तो लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसे विषय उठाती है, जिससे हमारा सामाजिक तानाबाना गड़बड़ाता है।

कमल नाथ अजेय हैं, घेराबंदी सफल नहीं होगी

छिंदवाड़ा में पूरी भाजपा कमल नाथ की घेराबंदी में जुटी है पर वे अजेय हैं और घेराबंदी सफल नहीं होगी। इस बार भी उनके नेतृत्व में पार्टी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतेगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी छिंदवाड़ा में ऐसा ही माहौल बनाया था पर सातों सीटें कांग्रेस ने जीतीं।

कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति क्यों बनी है

यह बात सही है कि हमारे कई साथियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। निजी स्वार्थों से लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। असल वजह तो वे ही बता सकते हैं क्योंकि इनमें से कई तो ऐसे नेता है जिन्हें पार्टी ने सब कुछ दिया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व से घबराई है भाजपा

राहुल गांधी दमदारी से भाजपा के विरुद्ध मैदान में डटे हैं। उनके नेतृत्व से पूरी भाजपा घबराई हुई है इसलिए अनर्गल बयानबाजी करती रहती है। कभी उनके महुआ चखने को लेकर कुछ कहा जाता है तो कभी हेलिकाप्टर का फ्यूल खत्म होने पर टीका-टिप्पणी होती है पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम सब उनके साथ हैं और मिशन में जुटे हैं।

कोई नाराज नहीं, उमंग भी साथ रहे हैं

पार्टी में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रचार से दूरी बनाने की बात निराधार और भाजपा के लोगों द्वारा ही फैलाई जा रही है। वे हमारे साथ दौरा कर चुके हैं। हम सब एकजुट हैं और भाजपा को हराने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत अन्य नेता भी प्रचार में जुटे हैं।

खजुराहो में पक्षपात हुआ

खजुराहो सीट हमने समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। वहां से मीरा यादव ने नामांकन पत्र जमा किया। हम सब नामांकन रैली में शामिल हुए थे। इससे स्पष्ट है कि जानबूझकर कुछ नहीं हुआ। जब नामांकन पत्र में कोई कालम यदि अधूर रह जाता है तो उसे तो रिटर्निंग आफिसर की जिम्मेदारी होती है कि वे उसे पूरा कराएं पर ऐसा नहीं हुआ। जानबूझकर नामांकन पत्र निरस्त किया गया ताकि भाजपा का लाभ मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.