अरुण साव ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated on 21-02-2026 12:14 PM

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने आज नेहरू चौक बिलासपुर  स्थित अपने शासकीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों से मुलाकात कर उनकी सामुदायिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों को सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।  साव ने प्रत्येक आवेदन को इत्मीनान के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 जनदर्शन में प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज, बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन में हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। वहीं ग्राम पंचायत  डेका के सरपंच ने लाल खदान से दर्रीघाट तक डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित हो सके। देसहा कुर्मी क्षेत्रीय महासभा सेमरसेल  मुंगेली के अध्यक्ष कलेश्वर कश्यप ने सेमरसल में कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन की स्वीकृति हेतु ज्ञापन दिया। प्रेस कर्मचारी संघ के महासचिव तेरस यादव ने अपने पुत्र की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया।इस दौरान पद्मश्री सम्मानित रामलाल बरेठ ने शिष्यों द्वारा अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। नगर पालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद रानी देवांगन ने पुराना तालाब, चिंगराजपारा के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया। इसके अतिरिक्त  राम जानकी कल्याण सेवा समिति सेमरसल  हाई स्कूल एवं मेला स्थल में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई। क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री  साव ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य ही आम जनता को त्वरित राहत दिलाना है और सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.