पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचकर अरुण गोविल ने किए दर्शन, राम मंदिर पर बन रही फिल्म में आएंगे नजर

Updated on 22-04-2023 11:05 PM
आपको 90 के दशक का 'रामायण' याद होगा। रामानंद सागर द्वारा निर्मित उस धार्मिक सीरियल को हर किसी ने पसंद किया था और आज भी करते हैं। उसके सभी किरदारों को दर्शकों ने भगवान मानकर पूजना शुरू कर दिया था। अब उन्हीं दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज है। वो ये कि एक बार फिर अरुण गोविल भगवान राम से जुड़े एक प्रोजेटक्ट में नजर आएंगे। कब और कैसे आइए बताते हैं।

दरअसल, राममन्दिर के आंदोलन पर फिल्म बनाई जा रही है। जिसके मुख्य किरदार में दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुके 'रामायण' सीरियल के अरुण गोविल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग शुरू करने के पहले वो रामलला के दर्शन और पूजन करने पहुंचे। शुक्रवार 21 अप्रैल को उन्होंने अयोध्या नगरी में अपने कदम रखे और 22 अप्रैल शनिवार को भगवान की धरती पर माथा टेका।

फिल्म की शूटिंग के पहले दर्शन

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से उन जगहों पर की जा रही है, जो राममंदिर आंदोलन का मुख्य केंद्र था। सूत्रों की माने तो ढांचे का गिरना, मंदिर पर फैसला और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम को फिल्म में मुख्य जगह दी गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए दिगंबर अखाड़ा,अचारी मंदिर और दशरथ महल स्थान को चुना गया है। क्योंकि आंदोलन में इन मंदिरों की भूमिका प्रमुख थी।

अरुण गोविल की तस्वीरें आईं सामने

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के मुताबिक, अरुण गोविल ने शनिवार की सुबह 8 बजे रामलला का दर्शन और पूजन करने के साथ- साथ मंदिर निर्माण का कार्य भी देखा। वहां की तमाम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वह पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। अब फैन्स के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है कि वह एक बार फिर अरुण गोविल को बड़े पर्दे पर देखेंगे। हालांकि अभी उनका किरदार और इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.