कलाकार बुद्ध की तरह अपना दीपक स्वयं बनें, गांधी को खूबपढ़ें :बाजपेयी

Updated on 15-11-2022 05:07 PM

प्रख्यात कवि, आलोचक व वरिष्ठ संस्कृतिविद् अशोक बाजपेई का कहना है कि एक कलाकार को बुद्ध की तरह अपना दीपक स्वयं बनना होता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी आज के दौर के सबसे बड़े भारतीय हैं और उन्हें जानने और उन पर आधारित कृतियां बनाने के लिए कलाकारों को महात्मा गांधी पर खूब पढना चाहिए।

बाजपेयी यहां संस्कृति विभाग परिसर आर्ट गैलरी में कला अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित चित्रकला-मूर्तिकला शिविर में निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। रविवार की शाम आयोजित समारोह में उन्होंने कलाकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कई बार कलाकार अपनी कलाकृति में बहुत अधिक विषय को समाहित करने की कोशिश करते हैं या फिर विषय को दोहराने लग जाते हैं, तो कलाकारों को इस स्थिति से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ में मेरा जन्म हुआ वहां अनेक विधाओं के कलाकारों को देख कर खुशी महसूस हो रही है।

उल्लेखनीय है कि यह कला शिविर 7 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें प्रदर्शनी रविवार को लगाई गई। शुरूआत में योगेंद्र त्रिपाठी,अध्यक्ष कला अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद छत्तीसगढ़ शासन ने स्वागत उद् बोधन में आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में प्रतिभागी वरिष्ठ चित्रकार हुकुम लाल वर्मा, चर्चित चित्रकार अमनुल हक,शिल्पकार राम कुमार इंदौरिया,मूर्ति कला की साधक करुणा सिदार,चित्रकार दीक्षा साहू,चित्रकार जितेंद्र साहू, संदीप किंडो, राजेंद्र ठाकुर, मोहनलाल बराल, मनीषा वर्मा, राजेंद्र सुनगरिया, विपिन सिंह राजपूत, चंचल साहू, श्याम सुंदर सिंह, छगेंद्र उसेंडी, सुरेश कुंभकार, प्रशंसा वर्मा, किशोर शर्मा, धरम नेताम और निखिल।तिवारी की कृतियों को अशोक बाजपेयी ने देखा और अपनी टिप्पणी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.