कला, भोजन और रचनात्मकता भारतीय संस्कृति का पुरातन काल से हिस्सा -केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती लेखी

Updated on 10-01-2023 01:41 AM

केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि कला, भोजन और रचनात्मकता भारतीय संस्कृति का पुरातन काल से हिस्सा रहे हैं। भारत सॉफ्ट स्किल के क्षेत्र में शुरू से ही अग्रणी रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती लेखी प्रवासी भारतीय दिवस के दूसरे दिन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में ‘‘लेवरेजिंग द सॉफ्ट पावर ऑफ इंडिया: गुडविल थ्रू क्राफ्ट, कुज़ीन एंड क्रिएटिविटी’’ सेशन को संबोधित कर रही थी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती लेखी ने कहा कि जिस तरह एक कलाकार अपनी कला को नित नए तरीके से परिष्कृत करते रहता है उसी तरह भारत में भी कला और रचनात्मकता विकसित हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती लेखी ने कहा कि भारत ने अपनी कला और रचनात्मकता में नवीनतम तकनीक को शामिल तो किया लेकिन अपनी संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। हमारी कला, भोजन और रचनात्मकता का आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है। पश्चिमी देशों में मशहूर हो रहे मिलेट और योग, पुरातन काल से भारतीय जीवन शैली का हिस्सा रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति और इसमें समाहित सॉफ्ट पावर पर गर्व होना चाहिए। अब वक्त है कि भारतीय अपनी कला और रचनात्मकता से पूरे विश्व को भविष्य का रास्ता दिखाये।

पेनल सेशन में मॉरीशस के कला और सांस्कृतिक विरासत मंत्री श्री अविनाश टीलक, भारत में एनजीएमए के डायरेक्टर जनरल श्री अद्वैत गदनायक, बहरीन की लेखक और पत्रकार सुश्री मीरा रवि, नाइजीरिया की फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री हमीशा दरयानी आहूजा, नेपाल के लोक कला विभाग के अध्यक्ष श्री एस सी सुमन, स्पेन की कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और डांसर सुश्री श्रेयसी नाग ने भारत और प्रवासी भारतीयों के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि विदेशों की फिल्म, नृत्य, कला, संगीत, भोजन और रचनात्मकता में आज भी भारत का असर दिखाई देता है। साथ ही उन्होंने सभी प्रवासी भारतीयों से उनके देश में भारतीय कला, भोजन और रचनात्मकता को स्पॉन्सर और सहयोग करने की अपील भी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.