आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, 'देवदास' और 'लगान' से जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड

Updated on 02-08-2023 02:07 PM

इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जांच में ये सामने आ रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। नितिन देसाई के निधन पर MLA महेश बाल्दी ने विधानसभा में बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और काम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्मों में कामकाज के साथ साथ ND स्टूडियो की स्थापना भी की थी।

 
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'ई-टाइम्स' के मुताबिक, 58 साल की उम्र में नितिन देसाई ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के पास करजात में अपने स्टूडियो में खुदकुशी की। उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर इस इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे। विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया था।
 

एक्टर और डायरेक्टर भी थे नितिन देसाई

Nitin Chandrakant Desai ने न केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की और डायरेक्शन भी किया। उन्होंने बतौर एक्टर 'हम सब एक हैं', 'दाउद: फन ऑन द रन' व 'हेलो जय हिंद' जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग की थी। वहीं साल 2011 में आई फिल्म हेलो जय हिंद' को उन्होंने डायरेक्ट भी किया था। फिर उन्होंने साल 2012 में आई मराठी फिल्म 'अजींथा' का डायरेक्शन संभाला था।

नितिन देसाई की फिल्में

आर्ट डायरेक्टर के रूप में नितिन देसाई (Nitin Desai Movies) को खूब फेम मिला था। वह साल 1989 में इस क्षेत्र में काम करते आ रहे थे। 'परिंदा', 'आ गले लग जा', 'अकेले हम अकेले तुम', 'विजेता', 'दिलजले', 'माचिस', 'लगान', 'इश्क', 'जंग', 'मिशन कश्मीर', 'वन 2 का 4', 'राजू चाचा', 'मुन्नाभाई MBBS', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'दोस्ताना', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'देवदास', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'पानीपत' से लेकर 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने आर्ट डायरेक्टर का काम संभाला था।
 

Nitin Chandrakant Desai National Film

वैसे तो नितिन देसाई ने अपने शानदार करियर में कई अवॉर्ड्स जीते। मगर वो ऐसे आर्ट डायरेक्टर थे जिन्होंने एक नहीं बल्कि चार-चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साल 1999 में आई फिल्म 'डॉ बाबासाहेब अंबेडकर', फिर दूसरा 'हम दिल दे चुके सनम' और तीसरा 'लगान' और चौथा 'देवदास' के लिए मिला था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.