U19 Asia Cup में अर्शिन कुलकर्णी का तूफान, पहले गेंद फिर बल्ले से लूटी महफिल, भारत को जिताया अहम मैच

Updated on 09-12-2023 01:57 PM
दुबई: अंडर 19 एशिया कप 2023 का पहला मैच अफगानिस्तान और भारत के बीच दुबई में बीते शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में यंगिस्तान यानी अंडर 19 भारतीय टीम ने गजब प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को धूल चटा दी। टीम इंडिया आसानी के साथ यह मुकाबला 7 विकेट से जीत गई। भारत ने एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की गजब शुरुआत की। इस बात से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम का फ्यूचर सही हाथों में है। आखिर मैच में क्या-क्या घटा, आइये जानते हैं।

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी
भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान उदय शरण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अफगानी टीम को सिर्फ 173 रन पर ही ढेर कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज जमशिद जादरान ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज 30 का स्कोर भी पार नहीं कर पाया। भारतीय टीम की तरफ से राज लिंबानी और अर्शिन कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए। वहीं नमन तिवारी को भी 2 सफलता मिली। मुरुगन अभिषेक और मुशीर खान ने भी 1-1 विकेट झटका।

बल्लेबाजी में दिखा अर्शिन का जलवा
174 रन का साधारण सा लक्ष्य अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम ने 37.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस रन चेज के असली हीरो अर्शिन कुलकर्णी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी के बाद अपनी बल्लेबाजी से चार चांद लगा दिए। अर्शिन ने 4 चौकों की मदद से 105 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। वह अंत तक टिके रहे और मैच खत्म करकर ही लौटे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 June 2026
    बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
     27 June 2026
    बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
    Advt.