पानी में आर्सेनिक से गाल ब्लैडर कैंसर का खतरा, बिहार और असम में दो साल चली स्टडी

Updated on 15-01-2023 05:02 PM
नई दिल्ली: रहिमन राखिए बिन पानी सब सून और जल हैं जीवन का अमूल्य धन इसको बचाओ करो जतन। पानी को लेकर न जाने आपने कितनी कहावतें दोहें सुने या पढ़े होंगी। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि जो पानी आप पी रहे हैं उसे पीने से आपको कैंसर का खतरा है तो आप जरूर चौंकेंगे। शोधकर्ताओं ने अपने अध्यन में यह पाया है कि अगर पीने वाले पानी के माध्यम से आपके शरीर में आर्सेनिक जाता है तो इससे गाल ब्लैडर कैंसर का खतरा है। यह स्टडी बिहार और असम में दो साल चली जिसके बाद यह नतीजे सामने आए हैं। आपको बता दें कि आर्सेनिक के तत्व ग्राउंड वाटर में भी पाए जाते हैं। शोध में यह पाया गया है कि बिहार और असम के अलावा देश के और जिलों में भी लोग आर्सेनिक युक्त पानी को लोग पी रहे हैं जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
यह शोध भारत के दो आर्सेनिक प्रभावित राज्यों असम और बिहार में सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल हेल्थ, पब्लि हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, सेंटर फॉर क्रॉनिक डिजीज कंट्रोल, डॉ. भुवनेश्वर बरुआ कैंसर संस्थान के वैज्ञानिको की तरफ से किया गया है। वहीं महावीर कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र (MCSRC),पटना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- खड़गपुर, लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (LSHTM) के सहयोग से एक अस्पताल में यह स्टडी की गई थी जहां असम-बिहार के मरीज सबसे ज्यादा थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.