अहंकार, सस्ती लोकप्रियता... राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं ने फिर साधा निशाना

Updated on 26-03-2023 06:50 PM
नई दिल्ली: लोकसभा की सांसदी छिनने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। केंद्र और मोदी सरकार पर जमकर बरसे। बता दिया कि वह देश के लिए काम करते रहेंगे। इस दौरान उनके चेहरे की रंगत देखने लायक थी। अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा ने एक बार फिर उनपर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि उस समय स्वतः अयोग्य हो जाते हैं, जब उन्हें अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाता है और दो या अधिक साल के लिए जेल की सजा सुनाई जाती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य नेता राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि पत्रकार के सवाल पर दी गई उनकी प्रतिक्रिया उनके अहंकार को दर्शाती है।
सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं राहुल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकर ने राहुल गांधी आज एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि उस समय स्वतः अयोग्य हो जाते हैं, जब उन्हें अदालत द्वारा दोषी ठहराया जाता है और दो या अधिक साल के लिए जेल की सजा सुनाई जाती है। ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार या लोकसभा की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है और अयोग्यता को निलंबित या रद्द नहीं किया जा सकता है। इससे पूर्व, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें हमेशा के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाए या फिर उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए, लेकिन वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
2013 के लिली थॉमस बनाम सुप्रीम कोर्ट वाले मामले का दिया उदाहरण
ठाकुर ने कहा कि 2013 के लिली थॉमस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में, उच्चतम न्यायालय ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8 (4) को रद्द कर दिया था, जो एक बार सजायाफ्ता सांसद-विधायक को उनकी लंबित अपील के कारण अयोग्यता से बचाती थी। उन्होंने कहा, ‘निर्णय के अनुसार, दोषसिद्धि की तारीख से अयोग्यता अपने आप प्रभावी होती है।’ मंत्री ने कहा कि संविधान स्पष्ट रूप से संसद को उस तारीख को टालने से रोकता है, जिससे अयोग्यता प्रभावी होगी। ठाकुर ने कहा, ‘लोकसभा अध्यक्ष जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और उच्चतम न्यायालय के फैसले से सदस्यता समाप्ति आदेश जारी करने के लिए बाध्य हैं।’
भाजपा नेता ने कहा, ‘राहुल गांधी राजनीतिक अपरिपक्वता की मिसाल हैं। जो भी थोड़ा भरोसा था, उसे वह गंवा रहे हैं। नौटंकी और सस्ती लोकप्रियता के लिए वह हथकंडे अपना रहे हैं।’ ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अयोग्यता का सामना करने वाले पहले निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सोचता हूं कि क्या कांग्रेस के कानूनी जानकारों ने नियमों के बारे में जानकारी हासिल की है? इसके बजाय, वे खुलेतौर पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए राहुल गांधी की नफरत का बचाव कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें दोषी ठहराया गया और इस प्रकार न्यायपालिका और लोगों के प्रति घोर अनादर दिखाया जा रहा है।’
पत्रकार को दिया उनका जवाब अहंकार दर्शाता है- बलूनी
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पत्रकार के सवाल पर राहुल के जवाब के तरीके को अहंकार बताया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा, ‘लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए राहुल गांधी का सम्मान इसी तरह का है। वह पिछड़े वर्गों से इतनी घृणा क्यों करते हैं। पत्रकारों द्वारा उनसे ओबीसी के अपमान पर सवाल पूछे जाने से ही वे इतने बौखला गए।’ भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी से जब ओबीसी के अपमान का सीधा सवाल किया गया तो उन्होंने उन्हें भाजपा का प्रवक्ता बताते हुए जवाब देने से पहले उन्हें भाजपा का पट्टा पहनने तक की नसीहत दे दी। पिछली बार उन्होंने कुछ ऐसा ही अमेठी में किया था और वहां से चुनाव हार गए थे। ओबीसी समुदाय इस बर्ताव से आक्रोशित है।’ मालवीय ने इसके साथ ही उक्त संवाददाता सम्मेलन का वीडियो भी साझा किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि राहुल गांधी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए पत्रकार पर अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि गांधी ने मीडिया के प्रति अवमानना का भाव प्रकट किया है और अपने व्यवहार से उसे नष्ट करने की कोशिश की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.